राष्ट्रीय

एग्जाम के दौरान पेट में हुआ दर्द, 16 साल की लड़की ने बाथरूम में बच्चे को दिया जन्म, फिर…

हैदराबाद में एक स्कूल छात्रा ने बाथरूम में बच्चे को जन्म दिया और फिर नवजात को कचरा पात्र में फेंककर अपनी मां के साथ वहां से गायब हो गई।

2 min read
Mar 05, 2026
स्कूल छात्रा ने बाथरूम में बच्चे को दिया जन्म (प्रतीकात्मक तस्वीर)

तेलंगाना के हैदराबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 16 साल की छात्रा ने परीक्षा के कुछ ही घंटों बाद एक बच्चे को जन्म दिया है। यह मामला नागरकर्नूल जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV) का बताया जा रहा है। सोमवार को स्कूल में एग्जाम के दौरान फर्स्ट ईयर इंटरमीडिएट की एक छात्रा को तेज पेट दर्द हुआ। इसके बाद जब वह घर पहुंची तो उसकी मां उसे अस्पताल लेकर गई। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद अल्ट्रासाउंड स्कैन कराने की सलाह दी। इसके लिए मां और बेटी पास के एक डायग्नोस्टिक सेंटर पहुंचे। रिपोर्ट के इंतजार के दौरान छात्रा वॉशरूम गई और वहीं अचानक उसे लेबर पेन शुरू हो गया और उसने वहीं पर बच्चे को जन्म दे दिया।

ये भी पढ़ें

मुंह में कपड़ा ठूसा, रस्सी से बांधे पैर और लगा दी आग, मां ने दो महीने के मासूम की ली जान

नवजात को कचरा पात्र में फेंक दिया

लेकिन इसके बाद जो हुआ वह काफी हैरान कर देने वाला था। बच्चे के जन्म पर अस्पताल के कर्मचारियों या फिर डॉक्टरों को इसकी सूचना देने की बजाय छात्रा और उसकी मां ने नवजात को कचरा पात्र में फेंक दिया और वहां से फरार हो गई। बाद में स्टाफ ने वॉशरूम में नवजात को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद पुलिस जांच में छात्रा की पहचान की गई और उसे भी इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में बच्चे और मां दोनों को आवश्यक मेडिकल सहायता दी गई। डॉक्टरों ने बताया कि मां और बच्चा दोनों फिलहाल सुरक्षित हैं और उन्हें मेडिकल निगरानी में रखा जा रहा हैं।

पुलिस कर रही मामले की जांच

जानकारी के मुताबिक, छात्रा हॉस्टल में रहती थी और उसने महीनों तक सबसे अपने गर्भवती होने की बात छिपाए रखी। सोमवार को एग्जाम के दौरान छात्रा के पेट में दर्द हुआ जिसके बाद घर लौटने पर उसने अपनी मां को इसके बारे में बताया। छात्रा की मां उसे तुरंत अस्पताल लेकर गई और यहां बच्चे के जन्म के बाद पूरा मामला सामने आया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। चूंकि छात्रा नाबालिग है, इसलिए पुलिस गंभीरता से इस मामले की अलग- अलग एंगल से जांच कर रही है।

हाल ही में मध्य प्रदेश में भी सामने आया था ऐसा मामला

बता दें कि हाल ही में मध्य प्रदेश के धार जिले में भी ऐसी ही घटना सामने आई थी। वहां कक्षा दस की एक 17 साल की छात्रा ने बोर्ड एग्जाम के दौरान वॉशरूम में बच्चे को जन्म दिया था। जांच में पता चला कि वह करीब आठ महीने की गर्भवती थी और बच्चा समय से पहले पैदा हुआ। छात्रा ने पुलिस को बताया कि एक डांस प्रोग्राम के दौरान उसकी मुलाकात एक युवक से हुई थी, जिसने उसके साथ जबरन संबंध बनाए और धमकी देकर उसे चुप रहने को कहा। उस मामले में भी पुलिस जांच जारी है।

Published on:
05 Mar 2026 12:40 pm
Also Read
View All

अगली खबर