
मां ने ली दो महीने के बच्चे की जान (फोटो- एआई जनरेटेड)
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां बौरमपेट में एक निर्दयी मां ने अपने ही दो महीने के मासूम बच्चे की जान ले ली। पुलिस ने आउटर रिंग रोड के पास स्थित के एक अंडर कंस्ट्रक्शन अपार्टमेंट परिसर से बच्चे का शव बरामद किया है। शुरुआती जांच के अनुसार मां बच्चे के बार बार रोने से परेशान थी और इसी के चलते उसने बच्चे की हत्या कर दी। मामला सामने आने पर पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें मंगलवार दोपहर करीब 12 एक पीसीआर कॉल के जरिए उन्हें घटना की जानकारी मिली थी। मध्य प्रदेश के सागर जिले के नौगांव गांव के निवासी राजेंद्र आदिवासी ने पुलिस को यह फोन किया था, जो कि मृतक बच्चे का पिता है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस स्पीड सनरैली अपार्टमेंट्स परिसर पहुंची और बच्चे के शव को कब्जे में लिया। एसीपी शंकर रेड्डी के अनुसार शव का मुंह कपड़े से भरा हुआ था और उसके पैर रस्सी से बंधे थे। प्रारंभिक जांच में चोट के कारण मौत की पुष्टि हुई है।
राजेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह पिछले एक महीने से उसी निर्माण स्थल पर मजदूरी कर रहा था और वहीं बने एक अस्थायी कमरे में वह अपनी पत्नी ममता अहिरवार और दो महीने के बेटे सूर्य के साथ रहता था। मंगलवार सुबह राजेंद्र काम पर चला गया था। उसके अनुसार जब वह करीब 11 बजे लौटा, तो उसने अपनी पत्नी को आग के पास देखा और शिशु को जलते हुए पाया। उसने तुरंत पत्नी को हटाया और आग बुझाई लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि बीते कुछ दिनों से शिशु लगातार रो रहा था, जिससे मां तनाव में थी। इसी बात से परेशान होकर मां ने बच्चे को मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और रस्सी से उसके पैर बांध दिए, जिसके बाद दम घुटने और चोटों के कारण बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद हत्यारी मां ने शव को आग में डालने की कोशिश भी की लेकिन तभी पिता वहां पहुंच गया और उसने पुलिस को मामले की सूचना दे दी। पुलिस ने आरोपी मां के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Updated on:
25 Feb 2026 04:09 pm
Published on:
25 Feb 2026 04:09 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
