25 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IAS अफसर के सेक्रेटरी ने किया सुसाइड, हरियाणा सचिवालय की छठी मंजिल से कूदे

हरियाणा सचिवालय में आईएएस अधिकारी के स्पेशल सीनियर सेक्रेटरी ने छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

2 min read
Google source verification

हरियाणा सचिवालय की छठी मंजिल से कूदे IAS (Haryana Govt)

चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सचिवालय में बुधवार दोपहर एक सनसनीखेज घटना सामने आई। आईएएस अधिकारी हितेश कुमार मीणा के स्पेशल सीनियर सेक्रेटरी गणेश दास अरोड़ा ने सचिवालय की छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। गंभीर चोटों के चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-16 स्थित सिविल अस्पताल सेक्टर 16 भेज दिया है।

वारदात के बाद मची अफरा-तफरी

जानकारी के मुताबिक, गणेश दास अरोड़ा रोज की तरह अपने कार्यालय में कार्यरत थे। दोपहर करीब 12:30 बजे वह अचानक बिना किसी को सूचना दिए छत की ओर चले गए और नीचे छलांग लगा दी। जैसे ही वह नीचे गिरे, सचिवालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

15 दिन पहले भी की थी खुदकुशी की कोशिश

सूत्रों के अनुसार, करीब 15 दिन पहले भी उन्होंने छत से कूदने का प्रयास किया था, लेकिन कर्मचारियों ने समय रहते उन्हें बचा लिया था। बताया जा रहा है कि वह अपनी इंटरनल पोस्टिंग को लेकर लंबे समय से मानसिक तनाव में थे। उन्होंने इस संबंध में उच्च अधिकारियों से शिकायत भी की थी। घटना वाले दिन सुबह उन्होंने अपनी पोस्टिंग को लेकर नाराजगी जताई थी। इसके बाद वह छठी मंजिल की ओपन गैलरी में पहुंचे थे, जहां एक कर्मचारी ने उन्हें रोक लिया था।

अक्टूबर में होने वाले थे रिटायर

गणेश दास अरोड़ा इसी साल अक्टूबर में रिटायर होने वाले थे। उनकी पत्नी गवर्नर हाउस में कार्यरत बताई जा रही हैं। रिटायरमेंट से कुछ महीने पहले हुई इस घटना ने पूरे विभाग को झकझोर कर रख दिया है।

हर एंगल से की जा रही जांच

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आत्महत्या के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिवार व सहकर्मियों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक तौर पर मामला मानसिक तनाव से जुड़ा माना जा रहा है।