राष्ट्रीय

मैं कांग्रेस का वफादार हूं, हाईकमान का गुलाम नहीं: मंत्री के.एन. राजन्ना

Minister KN. Rajanna : कर्नाटक के सहकारिता मंत्री के.एन. राजन्ना ने रविवार को कहा कि वह कांग्रेस के वफादार हैं, पार्टी आलाकमान के गुलाम नहीं हैं।

less than 1 minute read
minister_kn_rajanna.jpg

Minister KN. Rajanna: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के करीबी माने जाने वाले के.एन. राजन्ना एक बार फिर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में छाया हुए है। राजन्ना के कांग्रेस और हाईकमान को लेकर अपनी राय रखी है। सहकारिता मंत्री के.एन. राजन्ना ने रविवार को कहा कि वह कांग्रेस के वफादार हैं, पार्टी आलाकमान के गुलाम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मेरा आलाकमान मेरे लोग हैं। मैं कांग्रेस का वफादार हूं, लेकिन आलाकमान का गुलाम नहीं। राजन्ना ने पहले भी राज्य में उपमुख्यमंत्री के अधिक पदों के सृजन की वकालत की थी, जिसे प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने नापसंद किया था।


'मैं आलाकमान से नहीं डरता, मैं खुद हाईकमान हूं'

कर्नाटक के सहकारिता मंत्री के.एन. राजन्ना ने उन्होंने कहा कि लोगों को उनके आचरण की सराहना करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं आलाकमान से नहीं डरता। मैं खुद हाईकमान हूं। मेरे लिए कोई आलाकमान नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश और राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और वह हमेशा उनके पद का सम्मान करेंगे। उन्होंने कहा, मैं उनके फैसलों को कभी चुनौती नहीं दूंगा।


Published on:
11 Feb 2024 04:27 pm
Also Read
View All
तमिलनाडु में दर्दनाक हादसा: सीफूड फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक होने से 7 महिलाओं की मौत, 46 की हालत गंभीर

‘बागी विधायक ने चुनाव में 25 लाख रुपये TMC के खाते से खर्च किए’, कुणाल घोष बोले- विरोधियों से मिलकर पीठ में छुरा घोंपा

BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता समेत 3 की हत्या करने वालों का निकला जुलूस, बोले- अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है, देखें Video

‘साजिश चल रही है, ऑफिसर्स ने बिना वजह नॉमिनेशन रिजेक्ट क्यों किया’, राज्यसभा नामांकन रद्द होने पर मीनाक्षी नटराजन ने उठाए सवाल

NEET Re-Exam 2026: नीट परीक्षा को लेकर PM मोदी ने बदला प्लान, काफी देर तक दिल्ली एयरपोर्ट पर क्यों रुके रहे?