PM Modi in Loksabha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार शाम को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान अपनी बात रखी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार शाम को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान अपनी बात रखी। उन्होंने सदन में चुनकर पहली बार आए सांसदों की तारीफ करते हुए कहा कि मैं पहली बार चुनकर आए सांसदों के व्यवाहर को देखकर लगा कि वो कितने अनुभवी है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं कुछ लोगों को पीड़ा समझता हूं कि लगातार झूठ फैलाने के बाद भी उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा। प्रधानमंत्री जब सदन में बोल रहे थे उस दौरान विपक्ष लगातार शोर मचाता रहा।
जनता ने हमारे 10 साल का ट्रैक रिकॉर्ड देखा है- प्रधानमंत्री मोदी
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा करते हुए PM मोदी ने कहा कि देश की जनता ने हमारे ट्रैक रिकॉर्ड को देखकर फिर से देश सेवा का मौका दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने 10 साल के दौरान भ्रष्टाचार को खत्म करने के साथ ही देश की सेवा करने का प्रयास किया हमने सबके साथ और विकास की बात ही नहीं कि हमने वो करके भी दिखाया।
हमने तुष्टीकरण नहीं संतुष्टीकरण की विचार को लेकर चले हैं
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने बात को आगे बढ़ाते हुए देश ने पिछले कई साल के दौरान तुष्टीकरण की राजनीति देखी। लेकिन हमारी सरकार तुष्टीकरण नहीं संतुष्टीकरण की विचार को लेकर चले हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के काम को देखकर हमें सेवा का मौका दिया।