राष्ट्रीय

सीए का परीक्षा परिणाम घोषित, जयपुर के मधुर जैन टॉपर नंबर 1

ICAI Result : इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने CA इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है।
2 min read
icai_ca_final_intermediate_results_nov_2023_released_icai_toppers_list_here.png

ICAI Result : इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने CA इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा का परिणाम सीए की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है। किसी का भी परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर के साथ पंजीकरण नंबर की जरूरत होगी। ICAI ने परीक्षा परिणाम के साथ टॉपर्स की सूची भी जारी की है। मेरिट सूची आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

जयपुर के मधुर जैन बनें टॉपर
CA इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा का परिणाम में राजस्थान जयपुर के मधुर जैन ने 800 में से 619 अंक लाकर पहला स्थान प्राप्त किया है। दूसरे स्थान पर मुंबई की संस्कृति और अतुल पारोलिया हैं। इन्हें 599 अंक मिले हैं। तीसरे स्थान पर राजस्थान जयपुर के ऋषि मल्होत्रा हैं, उन्होंने 590 अंक प्राप्त किए हैं।

प्रत्येक पेपर में 40 फीसदी अंक जरूरी
ICAI के नियमों के मुताबिक हर पेपर में 40 फीसदी अंक और ओवरऑल कोर्स में 50 फीसदी अंक जरूरी है। तभी किसी को पास घोषित किया जाता है। किसी ग्रुप में एक से अधिक पेपर में फेल हो जाता है और उसी ग्रुप के किसी पेपर में अगर 60 फीसदी अंक लाता है तो वह कम अंक वाले में फिर से पर से पेपर दे सकता है।


मुंबई की जुड़वा बहनों का जलवा

ICAI के जारी CA इंटरमीडिएट और फाइनल की परीक्षा में जुड़वा बहनों का जलवा है। मुंबई की रहने वाली संस्कृति ने दूसरी रैंक और श्रुति ने 8वीं रैंक हासिल की है। यह दोनों बहनें चार्टर्ड अकाउंटेंट के परिवार से आती हैं। इनके पिता, भाई और भाभी तीनों CA हैं। दोनों की बहनें आठ से दस घंटे तक पढ़ाई करती थी।

Published on:
10 Jan 2024 07:23 am
Also Read
View All
निज्जर हत्याकांड में भारत की बेगुनाही साबित, पूर्व राजदूत संजय वर्मा बोले- कनाडा को मांगनी चाहिए माफी

‘अस्पताल या क्लिनिक जाने की जरूरत ही नहीं पड़ी’, भारत की सुविधा देख अमेरिकी महिला रह गईं हैरान, बोली- यह सिर्फ India में ही संभव

जय जगन्नाथ! पुरी से अहमदाबाद तक गूंजे जयकारे, रथों पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा

परिसीमन बिल पर क्या भाजपा का समर्थन करेगी शरद पवार की पार्टी? सुप्रिया सुले ने दिया बड़ा संकेत

पटना में बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश का एनकाउंटर, पुलिस को देखते ही चलाने लगा गोली, घायल