राष्ट्रीय

अगर आप के पास भी है 2000 का नोट तो घबराए नहीं, RBI ने दी नई जानकारी

RBI gave new information: बैंक के द्वारा जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि दो हजार रुपये के बैंक नोट अभी भी वैध मुद्रा है और जिन लोगों के पास है वे उसके 19 क्षेत्रीय कार्यालयों में जमा कर सकते हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Nov 2023, 7:19 PM IST
 If you still have 2000 notes then don't panic rbi gave new information

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को 2000 के नोटों से जुड़ी एक नई जानकारी दी है। केंद्रीय बैंक ने बताया कि प्रचलन से हटाये गये दो हजार मूल्य के 97 प्रतिशत बैंक नोट उसके पास वापस आ गये हैं। 19 मई 2023 को दो हजार रुपये के बैंक नोट को प्रचलन से वापस लेने का निर्णय लिया गया था। बता दें कि बैंक की तरफ से नोट बदलने के लिए 31 अक्टूबर तक का समय दिया गया था। लेकिन अगर समय पूरा होने के बाद भी आपने अपना नोट नहीं बदला तो परेशान न होइए, आरबीआई ने इससे जुड़ी भी एक नई जानकारी साझा किया है।

अब तक कितने प्रतिशत नोट वापस आए

आरबीआई ने जब मई 2023 में 3.56 लाख करोड़ मूल्य के 2000 के नोटों पर रोक लगाया था। इसके बाद बैंक ने 31 अक्टूबर तक नोटों को बदलने का समय दिया था। वहीं, आज जारी जानकारी के मुताबिक वर्तमान समय में प्रचलित दो हजार मूल्य के बैंक नोट में से 97 प्रतिशत वापस आ गये हैं जबकि 0.10 लाख करोड़ मूल्य के बैंक नोट नहीं आये हैं।

आप के पास है 2000 के नोट तो घबराए नहीं

बैंक के द्वारा जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि दो हजार रुपये के बैंक नोट अभी भी वैध मुद्रा है और जिन लोगों के पास है वे उसके 19 क्षेत्रीय कार्यालयों में जमा कर सकते हैं या बदल सकते हैं। इसके लिए लोगों को क्षेत्रीय कार्यालय तक जाने की जरूरत भी नहीं है और वे भारतीय डाक से भेजकर बदल सकते हैं।

Published on:
Also Read
View All
हॉर्मुज में तीन तेल टैंकरों में लगी भीषण आग, ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, कहा- अब और जोरदार हमला करेंगे

जाति जनगणना से किसान आंदोलन तक… जयराम रमेश ने दिवाली पर PM मोदी को पुराने बयानों की दिलाई याद

कोलकाता में लिव-इन पार्टनर की हत्या, विवाद के बाद धारदार हथियार से किया हमला; प्रेमिका और उसकी मां गिरफ्तार

बाबरी मस्जिद विध्वंस पर सोनिया गांधी के बयान का उदित राज ने किया समर्थन, बोले- 25 करोड़ मुसलमानों को अलग-थलग कर कैसे होगा देश का विकास?

बेटे की हत्या के पीछे राजनीतिक साजिश का आरोप! परविंदर झोटा के पिता बोले- जब तक दोषी जेल नहीं जाएंगे, चैन से नहीं बैठेंगे