राष्ट्रीय

IIT Madras: पूर्व छात्र ने दी अब तक की सबसे बड़ी सहयोग राशि, जानिए कौन हैं डॉ. कृष्णा शिवुकुला

IIT Madras: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास के पूर्व छात्र डॉ. कृष्णा चिवुकुला (एमटेक, 1970) ने संस्थान को 228 करोड़ रुपए की सहयोग राशि दी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Aug 2024, 9:05 AM IST
Feature image

IIT Madras: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास के पूर्व छात्र डॉ. कृष्णा चिवुकुला (एमटेक, 1970) ने संस्थान को 228 करोड़ रुपए की सहयोग राशि दी है। ये राशि भारत में किसी शैक्षणिक संस्थान को दिया गया अब तक का सबसे बड़ा सहयोग है। चिवुकुला के सम्मान में मंगलवार को संस्थान ने एक अकादमिक ब्लॉक का नाम उनके नाम पर रखा। चिवुकुला की ओर से दी गई सहयोग राशि का इस्तेमाल छात्रवृत्ति, अनुसंधान और नए छात्रों के लिए यूजी फैलोशिप कार्यक्रम आदि में किया जाएगा। डॉ. कृष्णा चिवुकुला ने 1970 में आईआईटी मद्रास से जेट प्रोपल्शन में एम. टेक (एयरोस्पेस इंजीनियरिंग) के साथ स्नातक की उपाधि ली।

जानिए कौन हैं डॉ. कृष्णा शिवुकुला

डॉ. कृष्णा शिवुकुला ने 1970 में आईआईटी मद्रास से एमटेक की डिग्री प्राप्त की थी। शिवुकुला ने 1997 में भारत में 'मेटल इंजेक्शन मोल्डिंग' (एमआईएम) तकनीक की शुरुआत की। इस तकनीक को भारत में लाने के बाद, उन्होंने इंडो यूएस एमआईएम टेक (INDO US MIM Tec) नामक कंपनी की स्थापना की। यह वर्तमान में एमआईएम प्रौद्योगिकी में दुनिया की अग्रणी कंपनी है। उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए आईआईटी मद्रास ने उन्हें 2015 में 'विशिष्ट पूर्व छात्र पुरस्कार' से सम्मानित किया।

Updated on:
7 Aug 2024, 9:05 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘भगवा साड़ी पहनने से रोका बंद करा दूंगा स्कूल’, CM शुभेंदु के अल्टीमेटम से ईसाई मिशनरियों में मचा हड़कंप

‘भारत में आर्थिक तबाही आने वाली है’, अमेरिका में राहुल गांधी का बड़ा बयान, BJP का पलटवार- विदेश में चला रहे भारत विरोधी प्रोपेगेंडा

Odisha Crocodile Attack: जबड़े में थी जान, फिर भी नहीं हारी हिम्मत: मगरमच्छ की आंखों में उंगली गड़ाकर बचाई अपनी जान

Gudiyam Caves: तमिलनाडु की गुफा में मिला प्राचीन रहस्य! 11.87 मीटर लंबी सुरंग इंसानी हाथों से बनी होने के संकेत

कुलगाम में सुरक्षाबलों ने LeT कमांडर लतीफ भट को मार गिराया, जान बचाने के लिए मस्जिद में छिपा था, CRPF जवानों पर हमले का था मास्टरमाइंड