EPFO New Rules: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने पीएफ खाताधारकों के लिए विवरण को अपडेट और सही करने के नियमों में कुछ बदलाव किए हैं। ये नए नियम इस उद्देश्य से पेश किए गए हैं ताकि खाताधारकों के पीएफ अकाउंट्स में किसी भी प्रकार की गलतियों को आसानी से सुधारा जा सके और खाताधारक अपने विवरण को समय पर अपडेट कर सकें। अब UAN प्रोफाइल में नाम, जन्मतिथि, या अन्य जानकारी में किसी भी प्रकार का सुधार करने के लिए खाताधारक को सत्यापन के लिए दस्तावेज़ जमा करने होंगे।ये दस्तावेज़ आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट आदि हो सकते हैं, जिनसे संबंधित जानकारी की पुष्टि हो सके।