राष्ट्रीय

IMD Forecast: पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में कंपकंपाने वाली ठंड, दिल्ली, राजस्थान में सर्दी का कहर

Weather Update: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक विकेंड के दौरान देश के कई राज्यों में कड़ाके की सर्दी पड़ने वाली है।
2 min read
• •
Updated: 23 Dec 2023, 7:57 AM IST
  imd forecast for heavy cold in Delhi, Rajasthan up and northeast snowfall in Ladakh, Jammu Kashmir Himachal and Uttarakhand

पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ा दी है। पूरे उत्तर भारत में पुड़ रही कड़ाके की ठंडी के बीच, भारत मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) ने अगले चार दिनों के दौरान कई उत्तर और उत्तर पूर्वी राज्यों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक कई दक्षिण भारतीय राज्यों में हल्की बारिश की संभावना है।

दिल्ली, राजस्थान में कड़ाके की सर्दी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक विकेंड के दौरान दिल्ली में कड़ाके की सर्दी पड़ने वाली है। सुबह गलन के साथ ही घने कोहरे की संभावना है। लोगों को बहुुत जरूरी होने पर ही सुबह घर से निकलने की सलाह दी गई है फिलहाल दिल्ली में पारा लगातार 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है। राजस्थान की बात करे तो यहां शेखावटी इलाके में अगले चार दिन के दौरान कोहरे की संभवना जताई गई है। वहीं, जयपुर में शनिवार सुबह हुई बूंदाबादी से गलन से लोगों को थोड़ी राहत मिली हुई है।

पंजाब, हरियाणा में घने कोहरे की आशंका
मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों के दौरान पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। IMD ने अगले तीन दिनों के दौरान हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय घने कोहरे की स्थिति की भी चेतावनी दी है।

इसके अलावा, अगले दो दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा और 23 और 24 दिसंबर को ओडिशा में कोहरे की चेतावनी भी जारी की गई है। इसके चलते दृश्यता 200 मीटर से भी कम रह सकती है। रविवार को भी सुबह के समय मध्यम श्रेणी का कोहरा रहने की उम्मीद है।

वीकेंड के दौरान पहाड़ों पर होगी बर्फबारी

स्काइमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 2 दिनों के दौरान गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है। वहीं, 23 और 24 दिसंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में हल्की बारिश की संभवना जताई गई है।

Published on: