राष्ट्रीय

IMD Alert: दो नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस से बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, कई राज्यों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट

Weather Update: मौसम ने एकबार फिर पलटी मारी है। आज से अगले कुछ दिनों तक उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी, बिहार व अन्य राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर...

2 min read
Jan 30, 2026
बारिश का अलर्ट

Weather Update: हिमालयी रेंज में बर्फबारी के दौर के चलते उत्तर-पश्चिम भारत में कड़ाके की सर्दी का कहर जारी है। मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आई है। आइएमडी ने गुरुवार को अगले दो सप्ताह का पूर्वानुमान जारी किया है। बेक-टू-बेक दो नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने पर मौसम के तेवर और कड़े हो सकते हैं।

31 जनवरी की रात से एक नया सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा, जिसका असर 1 से 2 फरवरी तक रहेगा। पश्चिमी हिमालयी रेंज के जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में मध्यम बारिश और बर्फबारी होगी। मैदानी इलाकों के पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में गरज के साथ बारिश ओले गिरने और 40 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके बाद 2 फरवरी से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जो सर्दी को और बढ़ाएगा। आइएमडी ने शुक्रवार के लिए दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तरप्रदेश में बारिश व कड़ाके की ठंड, घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें

देश का आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश, 7 फीसदी की दर से बढ़ेगी इकोनॉमी, फ्रीबीज ने बढ़ाया कर्ज

राजस्थान-दिल्ली में गंभीर शीतलहर की स्थिति

मौसम विज्ञान के अनुसार राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार के कई क्षेत्रों में गंभीर कोल्ड वेव की स्थिति बनी हुई है। बीते 24 से 48 घंटों के अंतराल में उत्तर-पश्चिम व मध्य भारत के 14 राज्यों में 2-4 डिग्री की गिरावट के साथ न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। यहां दिन के तापमान में भी गिरावट आई हैं। जिससे ठंड और अधिक तीव्र हो गई।

पश्चिमी राजस्थान के कई इलाकों का पारा 3 डिग्री एवं हरियाणा के नारनौल में सबसे कम 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मैदानी इलाकों में सबसे निचला तापमान है। सुबह के समय घने से बहुत घने कोहरे का कहर बना हुआ है, जिससे दृश्यता 50 मीटर तक कम हो रही है। इससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो रहा है। कोहरे के दौरान वाहन दुर्घटनाओं में कई लोगों की जान जा चुकी है।

Published on:
30 Jan 2026 06:56 am
Also Read
View All

अगली खबर