राष्ट्रीय

IMD Heavy Rain Alert: 28, 29, 30 अगस्त को बारिश मचाएगी तांडव, इन राज्यों के लिए अलर्ट जारी

IMD Heavy Rain Alert: अगस्त के आखिरी हफ्ते में देश के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। पंजाब में भारी बारिश के चलते व्यास नदी का पानी बढ़ने से बाढ़ आ गई है। जम्मू में भी भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी है। हिमाचल में भी खतरा टला नहीं है।
2 min read
Aug 28, 2025
कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना
कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना (photo Patrika)

IMD Heavy Rain Alert: अगस्त महीने के आखिरी सप्ताह में मानसूनी बारिश ने फिर जोर पकड़ ली है। भारतीय मौसम विभाग ने 28, 29 और 30 अगस्त को देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पंजाब, जम्मू, उत्तराखंड और हिमाचल में इस सीजन में बारिश ने भारी तबाही मचाई है। पंजाब में व्यास नदी का जलस्तर टूटने से ग्रामीणों द्वारा बनाया गया एक बांध टूट गया। इससे सैकड़ों हेक्टेयर में लगी फसल तबाह हो गई।

उत्तराखंड, हिमाचल और पंजाब में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने आज दिल्ली और यूपी में हल्की-फुल्की बारिश की संभावना जताई है, लेकिन कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। जबकि, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में आज भारी बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश के चलते पहाड़ी राज्य उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में हैवी लैंडस्लाइड का खतरा भी है।

IMD ने गुरुवार को ओडिशा के कोरापुट और मलकानगिरी में भारी बारिश का अनुमान जताते हुए अलर्ट जारी किया है। साथ ही, राज्य के 28 जिलों में भारी अति भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने कहा कि बंगाल की खाड़ी में नए पैटर्न बनने के चलते निम्न दवाब के प्रभाव के कारण अगले तीन दिनों तक भारी बारिश होगी।

आंध्र प्रदेश में भी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार आंध्र प्रदेश में 26 और 27 अगस्त को गरज के साथ बारिश और 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। इससे त्योहारों के आयोजन प्रभावित हो सकते हैं, खासकर विनायक चविथी के दौरान मौसम का अलग मूड नजर आ सकता है।

बिहार के 12 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

बिहार में मानसून कमजोर पड़ गया है। बीते 24 घंटे में किसी भी जिले में बारिश नहीं हुई, लेकिन मौसम विभाग ने आज 12 जिलों पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया, सुपौल, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सिवान और गोपालगंज के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा कि इन जिलों में आज 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है।

हिमाचल में मौतों का आकंड़ा 350 पार

मानसूनी बारिश के कारण होने वाले हादसों में मरने वालों का आंकड़ा 379 पहुंच गया है। करीब 1400 करोड़ रुपए की सड़कें, पुल आदि टूट गए हैं। वैष्णों देवी में लैंडस्लाइड के चलते जान गंवाने वालों में से 24 लोगों की शिनाख्त हो गई है। उधर, पंजाब में भारी बारिश के चलते 18 से अधिक ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं।

Updated on:
28 Aug 2025 06:26 am
Published on:
28 Aug 2025 06:26 am
Also Read
View All
Tejashwi Yadav on GDP: ‘किस बात का ग्रोथ? मोदी जी रील छोड़िए, रियलिटी पर बात करिए’, GDP को लेकर तेजस्वी यादव का प्रधानमंत्री पर तंज

बागी TMC सांसदों पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- ‘दो-तीन हफ्ते और क्यों चाहिए, एक हफ्ते में जवाब क्यों नहीं दिया?’

Tej Pratap Yadav threat: तेज प्रताप यादव को मिली जान से मारने की धमकी, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगे पैसे

Allahabad High Court: ‘एक भी सबूत नहीं पेश कर सके’, राहुल गांधी की नागरिकता पर याचिका वापस, इलाहाबाद हाईकोर्ट में नहीं टिके दावे

Bihar MLC Election: 8 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी जन सुराज, प्रशांत किशोर बोले- जाति देखकर नहीं चुनेंगे उम्मीदवार