राष्ट्रीय

IMD Alert: अगले 4 दिन होगी मूसलाधार बारिश, इन राज्यों के लिए मौसम विभाग की चेतावनी

Rain Alert: चक्रवाती तूफान 'मोंथा' कमजोर होकर गहरे निम्न दबाव में बदल गया है, जिससे देश के कई हिस्सों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है।

2 min read
Oct 29, 2025
Heavy Rain imd Weather Forecast
मौसम विभाग की चेतावनी (File Photo)

Heavy Rain Alert: चक्रवाती तूफान 'मोंथा' अब गहरे निम्न दबाव में बदल गया है। यह आंध्र प्रदेश के तट और तेलंगाना के पास केंद्रित है। साथ ही, पूर्व-मध्य अरब सागर में एक डिप्रेशन बना हुआ है। इन दोनों सिस्टम की वजह से देश के कई हिस्सों में बारिश होगी।

आज की मुख्य चेतावनी

आज यानी 29 अक्टूबर को तेलंगाना में अलग-अलग जगहों पर बेहद भारी बारिश (21 सेमी से ज्यादा) होने की संभावना है। आंध्र प्रदेश के तट, यनम, रायलसीमा, विदर्भ और मराठवाड़ा में भारी बारिश होगी। सौराष्ट्र और कच्छ में 29 से 31 अक्टूबर तक भारी बारिश का अलर्ट है।

दक्षिण भारत में भारी बारिश

केरल, माहे और उत्तर कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक होगी। आंध्र प्रदेश तट और तेलंगाना में 29-30 अक्टूबर तक भारी बारिश रहेगी। तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा) और गरज-चमक भी होगी। तमिलनाडु और रायलसीमा में भी गरज के साथ बारिश का अनुमान है।

पूर्व और मध्य भारत में अगले 2 दिन का अलर्ट

बिहार में 30 और 31 अक्टूबर को भारी बारिश होगी। सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 31 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट है। विदर्भ, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा और झारखंड में हल्की-मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और 30-50 किमी/घंटा हवाएं चलेंगी।

पश्चिम भारत में 1 नवंबर तक गरज-चमक के साथ बारिश

कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश होगी। गुजरात में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक बारिश और गरज-चमक का सिलसिला रहेगा। महाराष्ट्र में अगले दो दिन गरज-चमक की गतिविधि रहेगी।

पूर्वोत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत में तेज हवाओं के साथ बारिश

अरुणाचल, असम और मेघालय में 31 अक्टूबर से 1 नवंबर तक भारी बारिश होगी। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 1 नवंबर को बारिश का अनुमान है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 30-31 अक्टूबर को भारी बारिश और हवाएं चलेंगी। उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

Published on:
29 Oct 2025 04:31 pm