राष्ट्रीय

देश में मौसम का बदला मिजाज: भीषण गर्मी से लोगों को मिलेगी रात, IMD ने जारी किया अलर्ट

IMD Warning: आईएमडी द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम बुलेटिन के अनुसार, देश में मौसम की विविध घटनाएं देखने को मिल रही हैं। दक्षिणी और पश्चिमी क्षेत्रों में अत्यधिक भारी वर्षा से लेकर उत्तर और उत्तर-पश्चिम में गर्म हवाएं चलने की संभावना है।
2 min read
May 24, 2025
Feature image
देशभर में बदला मौसम का मिजाज (Photo-IMD)

Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताज़ा बुलेटिन के अनुसार, देश इस समय विविध मौसमीय परिस्थितियों का सामना कर रहा है। एक ओर दक्षिण और पश्चिम भारत के कई हिस्सों में मूसलधार बारिश हो रही है, वहीं उत्तर और उत्तर-पश्चिमी भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। आईएमडी के मुताबिक, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पंजाब में 24 से 30 मई के बीच आंधी चलने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और गिलगित में 27 से 30 मई के बीच तेज हवाएं चलेगी। हरियाणा और चंडीगढ़ में 24 से 29 मई के बीच आंधी चलने की चेतावनी जारी की गई है।

अरब सागर में बना डिप्रेशन

IMD ने बताया कि दक्षिण कोंकण तट के पास अरब सागर में बना गहरा कम दबाव का क्षेत्र शनिवार सुबह 5:30 बजे एक डिप्रेशन में तब्दील हो गया। यह रत्नागिरी से लगभग 40 किमी उत्तर-पश्चिम में केंद्रित था और अब यह तट पार कर महाराष्ट्र की ओर बढ़ रहा है। अगले 24 घंटों में इसके कमजोर होकर कम दबाव क्षेत्र में बदलने की संभावना है।

दक्षिण भारत में भारी बारिश, केरल में मानसून की दस्तक

केरल में मानसून ने शनिवार को समय से पहले दस्तक दी, जो 2009 के बाद सबसे जल्दी है। आमतौर पर मानसून 1 जून को केरल पहुंचता है। IMD ने केरल के कन्नूर और कासरगोड में रेड अलर्ट और अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में 24 से 27 मई तक भारी बारिश और तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा) चलने की चेतावनी दी गई है।

उत्तर भारत में गर्मी का कहर

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में अधिकतम तापमान सामान्य से 2–4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। राजस्थान के जैसलमेर में 23 मई को अधिकतम तापमान 48°C रिकॉर्ड किया गया। 24 से 29 मई तक इन क्षेत्रों में धूल भरी आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं (40–50 किमी/घंटा) चलने की संभावना है।

महाराष्ट्र-गोवा में रेड अलर्ट

कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में 24-25 मई को अति भारी वर्षा की चेतावनी। रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग जैसे जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। IMD ने बताया कि केरल, तटीय महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक में अगले कुछ दिनों में अत्यंत भारी बारिश की संभावना है।

अन्य क्षेत्रों का हाल

गुजरात: सौराष्ट्र और कच्छ में 24 मई को 70 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी चल सकती है।
पूर्वोत्तर भारत: असम, मेघालय, त्रिपुरा और अरुणाचल में 27 मई तक भारी बारिश और तेज हवाएं चलेंगी।
मध्य भारत: मध्यप्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भी बारिश और तेज हवाएं (50–70 किमी/घंटा) की संभावना है।

रात में भी नहीं मिल रही राहत

IMD ने बताया कि जम्मू-कश्मीर, असम, बिहार और हिमाचल प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है, जिससे रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। देशभर में मौसम के इस बदले मिजाज को देखते हुए IMD ने सभी राज्यों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Updated on:
24 May 2025 09:09 pm
Published on:
24 May 2025 09:09 pm
Also Read
View All
Hindi Diwas: ‘नेताजी बंगाली भाषी थे, पर उन्होंने आजाद हिंद फौज के लिए हिंदी को अपनाया’, अमित शाह का बड़ा बयान

‘ब्रिक्स की सफलता पर ओछी राजनीति कर रहे राहुल गांधी’, 80% भारतीयों के मांसाहारी होने वाले बयान पर भड़की BJP

गुरुग्राम में कारगिल युद्ध के नायक पर पार्किंग विवाद में जानलेवा हमला, सिर पर लोहे की रॉड से वार, जानें पूरा मामला

Karnataka ED Raid: कर्नाटक में ED पर सियासी संग्राम तेज! DK शिवकुमार के दावे पर BJP का पलटवार, बोले- ‘नाम पता हैं तो कार्रवाई क्यों नहीं?’

‘भारत ने दुनिया को दिखाया मजबूत नेतृत्व’, ब्रिक्स घोषणापत्र पर आम सहमति के बाद बोले राजनाथ सिंह