राष्ट्रीय

Weather Update: दिसंबर में बदल रहा मौसम का हाल, इन राज्यों में हो सकती है बारिश, IMD ने जारी किया अपडेट

IMD द्वारा दिए अपडेट (Weather Update) के मुताबिक 4 दिसंबर यानी आज केरल, माहे और लक्षद्वीप में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। उत्तर भारत में भी कई राज्यों में तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है।
less than 1 minute read
Feature image

आमतौर पर दिसंबर के महीने में कड़ाके की ठंड पड़ जाती है। लेकिन इस बार मौसम का अलग ही मिजाज देखने को मिल रहा है। अभी तक ज्यादातर राज्यों में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक ही देखने को मिला है। अन्यथा दिसंबर के पहले हफ्ते का तापमान 24 से 26 डिग्री के आसपास रहता है। वहीं, दक्षिणी राज्यों में फेंगल तूफान के असर से बारिश का सिलसिला जारी है। IMD द्वारा दिए अपडेट (Weather Update) के मुताबिक 4 दिसंबर यानी आज केरल, माहे और लक्षद्वीप में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। उत्तर भारत में भी कई राज्यों में तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, पहाड़ी राज्य जैसे हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है।

क्या है दिल्ली का हाल

आपको बता दें की दिल्ली में अभी तक कड़ाके की ठंड की शुरुआत नहीं हुई है। कोहरे में भी कमी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की मानें तो इस सप्ताह के अंत में दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे ठंड बढ़ने की संभावना है। IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

Also Read
View All
Independence Day: 15 अगस्त को आजादी के पक्ष में क्यों नहीं थे ज्योतिषी? क्यों माउंटबेटन इसी डेट को लेकर थे अड़े!

पिता वेंटिलेटर पर थे, उनकी देखभाल के लिए H-1B पर भारत लौटा सॉफ्टवेयर इंजीनियर, अमेरिकी कंपनी ने फोन पर ही नौकरी से निकाला

Jharkhand Protest: ‘राहुल गांधी मामले को देख रहे, 2-3 में खत्म हो जाएगा आंदोलन’, स्वतंत्रता दिवस पर छात्रों के प्रदर्शन पर कांग्रेस का बयान

Meta का 800 करोड़ का ऑफर! IIT कानपुर के पूर्व छात्र त्रपित बंसल की AI दुनिया में ऐसी धाक कि मच गई हलचल

मुंबई के बांद्रा में 7 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, धुएं से 7 लोगों का घुटा दम, अस्पताल में भर्ती