30 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चिराग पासवान के बयान पर तेजस्वी यादव ने पूछा- सरकार में शर्मिदगी महसूस करने वाले मंत्री पद क्यों नहीं छोड़ रहे?

Bihar Politics: चिराग पासवान के बयान पर तेजस्वी यादव ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार में रहकर शर्मिंदा होने वाले मंत्री पद क्यों नहीं छोड़ रहे हैं।
2 min read
Google source verification

पटना

•

image

Mukul Kumar

•

Sep 30, 2026

Bihar Politics

तेजस्वी यादव और चिराग पासवान। (फोटो- ANI)

Bihar Politics Tejashwi Yadav: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) चिराग पासवान के बयान पर बिहार में नया सियासी घमासान मच गया है। चिराग ने कुछ दिनों पहले बिहार में बढ़ते अपराध पर कहा था कि इस सरकार का हिस्से होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है।

चिराग पासवान की बिहार की स्थिति को लेकर की गई टिप्पणियों पर अब आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने जोरदार पलटवार किया है। तेजस्वी ने सवाल उठाया कि अगर सरकार में शामिल रहने के बावजूद कोई नेता व्यवस्था में बदलाव नहीं करा सकता तो फिर ऐसे पद पर बने रहने का क्या मतलब है।

'सब दिखावा है'

तेजस्वी ने चिराग के बयान को लेकर कहा कि यह सब केवल दिखावे के लिए नहीं होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा- अगर किसी मंत्री को लगता है कि सरकार में कुछ गलत हो रहा है और वह उसे ठीक नहीं करा पा रहा है तो उसे पद छोड़ देना चाहिए।

'पद पर हैं तो जिम्मेदारी भी लेनी होगी'

तेजस्वी यादव ने सीधे चिराग पासवान से सवाल करते हुए कहा कि अगर उन्हें बिहार में हालात खराब नजर आ रहे हैं तो उन्होंने सरकार में रहते हुए उन्हें सुधारने के लिए क्या कदम उठाए। उन्होंने कहा कि सिर्फ बयान देने से समस्या का समाधान नहीं होगा।

आरजेडी नेता ने यह भी सवाल किया कि केंद्र में मंत्री रहते हुए चिराग बिहार के लिए कितना बड़ा पैकेज लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य इस समय कई इलाकों में बाढ़ और दूसरी तरफ कम बारिश के कारण संकट का सामना कर रहा है, ऐसे में सरकार के नेताओं को अपनी जिम्मेदारी बतानी चाहिए।

बाढ़ और सुखाड़ पर भी सरकार को घेरा

तेजस्वी ने बिहार की बाढ़ और सुखाड़ की स्थिति को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने पूछा कि बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए केंद्र से क्या विशेष सहायता मिली और सुखाड़ से परेशान किसानों के लिए क्या किया गया।

बता दें कि सितंबर में तेजस्वी पहले भी बिहार की बाढ़ को लेकर केंद्र से राहत पैकेज की मांग कर चुके हैं और इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग उठाई थी।

बाढ़ से कई लोग हुए प्रभावित

हालिया रिपोर्टों के मुताबिक बिहार के कई जिलों में बाढ़ से बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं कुछ इलाकों में बारिश की कमी से खेती पर भी असर पड़ा है। तेजस्वी इसी दोहरी चुनौती को लेकर सरकार पर लगातार सवाल उठा रहे हैं।

'प्रधानमंत्री को बिहार की स्थिति देखने क्यों नहीं बुलाया?'

तेजस्वी ने यह भी पूछा कि अगर बिहार की स्थिति इतनी गंभीर है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रभावित इलाकों का दौरा करने के लिए क्यों नहीं बुलाया गया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में एक ही गठबंधन की सरकार होने के बावजूद बिहार को राहत के लिए इतनी परेशानी क्यों उठानी पड़ रही है।

'डबल इंजन या ट्रबल इंजन?'

तेजस्वी यादव ने इसी मुद्दे पर बिहार की एनडीए सरकार के 'डबल इंजन' मॉडल पर भी तंज कसा। उन्होंने सवाल किया कि जब केंद्र और राज्य में एक ही गठबंधन की सरकार है तो बिहार की समस्याओं का समाधान क्यों नहीं हो रहा। उन्होंने इसे 'डबल इंजन' सरकार की जगह 'ट्रबल इंजन' सरकार बताते हुए सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाया।