राष्ट्रीय

ठंड से कांप उठे दिल्ली, हरियाणा समेत ये राज्य, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, देखें अपने प्रदेश के मौसम का हाल

IMD Weather Update: मौसम विभाग की ओर से ठंड को लेकर आगामी दिनों के लिए चेतावनी जारी की गई है। बता दें दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में तापमान में गिरावट और ठंडी हवाएं नए साल तक रहेगी।
less than 1 minute read
Weather
Weather

Weather Update: देश के अलग-अलग राज्यों में बारिश की वजह से ठंड का कहर बढ़ गया है। वहीं राजधानी दिल्ली में बारिश के बाद से ठंडी हवाओं ने AQI का हाल सुधार दिया है। लेकिन ठंड की वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। 30 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 9 और अधिकतम तापमान 18 डिग्री रहने का अनुमान जताया गया है।

इन राज्यों में बदलेगा मौसम

IMD के जारी नए अपडेट के अनुसार अगले पांच दिनों में उत्तर प्रदेश के तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है। पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली और राजस्थान में अगले 3 दिनों में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की उम्मीद है।

IMD ने जारी किया अपडेट

मध्य भारत में तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है। पूर्वी भारत में भी तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। महाराष्ट्र में भी तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है।

Also Read
View All
सीजेपी के प्रदर्शन पर भाजपा का बड़ा बयान, संबित पात्रा बोले- दिल्ली को बंधक बनाने और अराजकता फैलाने की कोशिश

Starlink India Row: भारत पर सवाल उठाकर खुद घिरे एलन मस्क, यूजर्स ने याद दिलाए ट्रंप के चुनाव में खर्च किए 200 मिलियन डॉलर

ट्रेनें रोकी, बॉर्डर सील और 35 हजार जवान तैनात, CJP के प्रदर्शन पर संजय राउत का केंद्र सरकार पर हमला

चंडीगढ़ में चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर AAP का प्रदर्शन, मनीष सिसोदिया समेत कई नेता हिरासत में; केजरीवाल बोले- देश में तानाशाही

CJP Protest: विमान में ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे, यात्री का सवाल, ‘आखिर जनता को क्यों भुगतनी पड़े परेशानी?’