पंजाब विधानसभा में कुल 117 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए 59 सीटें चाहिए। जब दोनों दल साथ थे, तब आमतौर पर अकाली दल करीब 94 और भाजपा करीब 23 सीटों पर लड़ती थी। भाजपा का ज्यादातर फोकस शहरी और हिंदू बहुल इलाकों पर रहता था, जबकि ग्रामीण और पंथिक इलाकों में अकाली दल की पकड़ मानी जाती थी।