24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / BJP-SAD Alliance: पंजाब में किस पार्टी से होगा NDA का सीएम फेस? अमित शाह बोले- बड़ा भाई ही मुख्यमंत्री होता है

BJP-SAD Alliance: पंजाब में किस पार्टी से होगा NDA का सीएम फेस? अमित शाह बोले- बड़ा भाई ही मुख्यमंत्री होता है

पंजाब में BJP और शिरोमणि अकाली दल ने सभी 117 विधानसभा सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। अमित शाह ने अकाली दल को गठबंधन में बड़ा भाई बताया और कहा कि बड़ा भाई ही मुख्यमंत्री बनेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चंडीगढ़ पंजाब

•

image

Anand Shekhar

•

Updated: 24 Nov 2026, 1:56 PM IST

BJP-SAD Alliance

गृह मंत्री अमित शाह

BJP-SAD Alliance: भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए एक साथ आने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। दिल्ली में इस एलान के लिए आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जब मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के बारे में पूछा गया, तो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट संकेत दिया कि इस गठबंधन में अकाली दल बड़े भाई की भूमिका निभाएगा और मुख्यमंत्री भी उन्हीं का होगा।

अमित शाह ने आगे बताया कि BJP और अकाली दल राज्य की सभी 117 विधानसभा सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेंगे। उनके संयुक्त घोषणापत्र में नशा-मुक्त पंजाब, बेहतर कानून-व्यवस्था और गैंगस्टरों के खात्मे को प्राथमिकता दी जाएगी।

अकाली दल निभाएगा बड़े भाई की भूमिका - अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गठबंधन के फॉर्मूले और नेतृत्व ढांचे को स्पष्ट किया। जब उनसे पूछा गया कि बड़े भाई की भूमिका कौन निभाएगा तो उन्होंने जवाब दिया, "स्वाभाविक रूप से शिरोमणि अकाली दल बड़े भाई की भूमिका निभाएगा। अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी मिलकर चुनाव लड़ेंगे। दोनों पार्टियां सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी, जिसमें अकाली दल बड़े भाई की भूमिका में होगा।"

पंजाब में NDA के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के बारे में अमित शाह ने साफ तौर पर कहा, "जो बड़ा भाई होता है, मुख्यमंत्री उसी का होता है। बड़ा भाई जो भी होगा मुख्यमंत्री उसी पार्टी से आएगा।" इस बयान का मतलब यह निकाला जा रहा है कि यह गठबंधन अकाली दल के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा।

नशा-मुक्त पंजाब और गैंगस्टराबाद के खात्मे पर जोर

गठबंधन के एजेंडे को लेकर अमित शाह ने कहा कि भाजपा और एनडीए की एक खास पहचान यह है कि जहां भी एनडीए की सरकार होती है, वहां कानून-व्यवस्था बहुत मजबूत रहती है। उन्होंने बताया कि दोनों दलों ने पंजाब से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की है और उन पर सहमति भी बन गई है।

अमित शाह ने कहा कि एनडीए की सर्वोच्च प्राथमिकता पंजाब को नशा-मुक्त बनाना, सीमावर्ती राज्य में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और गैंगस्टराबाद को पूरी तरह खत्म करना होगी। यह सबसे बड़ी प्राथमिकता है और दोनों दलों के घोषणापत्रों में इसे एक प्रमुख मुद्दे के रूप में शामिल किया जाएगा।