24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / 362 वोटों का गणित बिगड़ा, इसलिए नहीं बुलाया संसद का शीतकालीन सत्र? कपिल सिब्बल के आरोप से सियासी हलचल

362 वोटों का गणित बिगड़ा, इसलिए नहीं बुलाया संसद का शीतकालीन सत्र? कपिल सिब्बल के आरोप से सियासी हलचल

131st Constitutional Amendment Bill: सत्र न बुलाने की वजह सिर्फ तारीख नहीं, एक संख्या का खेल बताई जा रही है। वह संख्या क्या है और किस राज्य की कितनी सीटें बढ़ने की बात हो रही है? जवाब चौंका सकता है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Manoj Vashisth

•

Updated: 24 Nov 2026, 2:55 PM IST

131st Constitutional Amendment Bill

131st Constitutional Amendment Bill: लोकसभा में 800 से ज्यादा सीटें करने की तैयारी? कपिल सिब्बल ने परिसीमन के फॉर्मूले पर उठाए सवाल (फोटो सोर्स: ANI)

131st Constitutional Amendment Bill: संसद का शीतकालीन सत्र आमतौर पर नवंबर के तीसरे हफ्ते में शुरू हो जाता है, पर इस बार इसकी घोषणा तक नहीं हुई। राज्य सभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने प्रेस वार्ता में इसके पीछे 131वें संविधान संशोधन विधेयक को वजह बताया। उनका दावा है कि सरकार के पास जरूरी 362 वोट नहीं हैं, इसलिए सत्र टाला जा रहा है। उन्होंने सहयोगी दलों को भी साफ शब्दों में चेतावनी दी।

सिब्बल (Kapil Sibal) ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में कहा कि मानसून सत्र का सत्रावसान नहीं हुआ और शीतकालीन सत्र का नोटिस भी जारी नहीं हुआ। उन्होंने इसे संविधान के अनुच्छेद 85 से जोड़ा, जिसके मुताबिक दो सत्रों के बीच छह महीने से ज्यादा का अंतर नहीं होना चाहिए। उनका आरोप है कि सत्रावसान न करने से अगला सत्र मानसून सत्र का ही हिस्सा माना जाएगा और सीधे बजट सत्र बुलाया जा सकेगा।

362 का गणित

संविधान संशोधन के लिए दो-तिहाई बहुमत चाहिए, यानी 543 में से 362 सांसदों का समर्थन। सिब्बल के मुताबिक भाजपा के पास अपने 241 सांसद ही हैं। उनका दावा है कि जिस दिन आंकड़ा पूरा होगा, उसी दिन सत्र बुलाकर विधेयक पास कराया जाएगा।

50% बढ़ोतरी का फॉर्मूला

सिब्बल ने बताया कि प्रस्तावित फॉर्मूले में हर राज्य की सीटें 50 प्रतिशत बढ़ाई जाएंगी। उनके आंकड़ों में उत्तर प्रदेश की सीटें 80 से 120, महाराष्ट्र की 48 से 72, पश्चिम बंगाल की 42 से 63 और मध्य प्रदेश की 29 से 43 हो जाएंगी। गुजरात की 26 से 39, आंध्र प्रदेश की 25 से 37 और तमिलनाडु की 39 से करीब 59 होंगी। उनके अनुसार इससे लोकसभा 800 से ऊपर पहुंच सकती है। उनका तर्क है कि उत्तर के राज्यों में सीटों का फासला दक्षिण से ज्यादा बढ़ेगा।

यह खबर अभी अपडेट हो रही है