राष्ट्रीय

Weather Update: ठंड के इंतजार होगा खत्म! IMD का अपडेट, इस जगह बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अभी कुछ दिनों तक तापमान में खास बदलाव (Weather Update) की उम्मीद नहीं है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Nov 2024, 9:30 AM IST
winter

Weather Forecast: नवंबर महीने की शुरुआत हो गई है लेकिन अभी तक गर्मी का सितम खत्म नहीं हुआ है। दीवाली से पहले यह अनुमान लगाया जा रहा था कि त्योहार बीतने के बाद तापमान में गिरवाट देखने को मिलेगी। पर अभी तक इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिला है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अभी कुछ दिनों तक तापमान में खास बदलाव (Weather Update) की उम्मीद नहीं है। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए IMD ने बताया दिल्ली में ठंड के आसार 15 नवंबर के बाद देखने को मिलेंगे।

मैदानी इलाकों में भी ठंड का इंतजार

मैदानी इलाकों में भी ठंड का इंतजार जारी है। IMD ने अपडेट देते हुए बताया कि अगले 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और सुबह हल्का कोहरा छाने की संभावना है। हालांकि शाम को ठंडी हवाएं चलेंगी जिससे हल्की ठंड का एहसास होगा पर तापमान में खास गिरावट की संभावना नहीं है। IMD के अनुसार नवंबर के आखिरी हफ्ते में बिहार और यूपी में ठंड में बढ़ोतरी होने की संभावना है जिससे कोहरा भी बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है।

पहाड़ी इलाकों में बारिश की संभावना

पहाड़ी राज्यों में सर्दी ने दस्तक दे दी है और उत्तराखंड जैसे क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि 16 नवंबर के बाद पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है जिससे पर्वतीय इलाकों के मौसम में बदलाव आएगा। इससे नवंबर के अंत तक ठंड का असर बढ़ेगा और पहाड़ों में बर्फबारी का दौर शुरू हो सकता है।