25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हेल्दी फूड के नाम पर भारत के साथ इन देशों में घटिया माल बेच रही कंपनियां

एक्सेस टू न्यूट्रिशन इनिशिएटिव (ATNI) की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया की कई नामी पैकेज्ड फूड कंपनियां भारत और अन्य कम आय वाले देशों में खराब क्वालिटी का पैकेज्ड फूड्स बेच रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Devika Chatraj

•

Updated: 10 Nov 2024, 8:04 AM IST

एक अमेरिकी NGO की रिपोर्ट में दुनिया की बड़ी खाद्य और पेय कंपनियों को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया गया है। एक्सेस टू न्यूट्रिशन इनिशिएटिव (ATNI) की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया की कई नामी पैकेज्ड फूड कंपनियां भारत और अन्य कम आय वाले देशों में ऐसे प्रोडक्ट बेच रही हैं, जो कम हैल्दी हैं, जबकि उच्च आय वाले यानी अमीर देशों में ये कंपनियां जो प्रोडक्ट बेच रही हैं, उनकी हैल्थ स्टार रेटिंग कहीं ज्यादा है। निम्न और निम्न मध्यम आय वाले देशों की सूची में भारत (India) के साथ इथियोपिया (Ethiopia), घाना (Ghana), केन्या (Kenya), नाइजीरिया (Nigeria), पाकिस्तान (Pakistan), फिलीपीन्स (Philippines), तंजानिया (Tanzania) और वियतनाम (Vietnam) को शामिल किया गया है। ऑस्ट्रेलिया (Australia) और न्यूजीलैंड (New Zealand) में तैयार रेटिंग प्रणाली में पाया गया कि निम्न आय वाले देशों के लिए औसत स्कोर 5 में से 1.8 था, जबकि उच्च आय वाले देशों के लिए 2.3 था। इस प्रणाली के तहत 3.5 से अधिक स्कोर वाले उत्पादों को स्वास्थ्य के लिए ठीक माना जाता है।

क्या है ATNI?

एक्सेस टू न्यूट्रिशन इनिशिएटिव (ATNI) एक NGO है। यह स्वतंत्र रूप से गैर-लाभकारी काम करता है। यह पोषण तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने के लिए काम करता है। यह संगठन खाद्य उद्योग, निवेशकों, और नीति निर्माताओं को स्वस्थ खाद्य प्रणालियों को बनाने के लिए चुनौती देता है। इसके लिए, ATNI डेटा का विश्लेषण करता है और उसे कार्रवाई योग्य अंतर्दृष्टि में बदलता है।

ये भी पढ़े: BH Number Plate: क्या है BH नंबर प्लेट लगाने के फायदे और नुकसान? जानें डिटेल