8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Goa Land Scam: जाली कागजात से हड़पे ₹27 करोड़, 2 पादरियों और पूर्व अफसर पर ED की कार्रवाई

Goa Land Fraud: ED ने गोवा में जमीन की कथित धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट दायर की है। एजेंसी के अनुसार इस मामले में अपराध से हुई कमाई से बनाई गई लगभग 27.10 करोड़ रुपये की संपत्ति की पहचान की गई है।
less than 1 minute read
Google source verification
ED

ED

Goa Land Scam: ED के पणजी जोनल ऑफिस ने गोवा में जमीन से जुड़े घोटाले के मामले में स्पेशल PMLA कोर्ट में चार्जशीट (अभियोजन शिकायत) दाखिल की है। आरोपियों में गोवा और दमन के आर्कडायोसिस के दो पूर्व प्रोक्यूरेटर (पादरी) फादर अर्लिनो डी मेलो और फादर विक्टर कॉन्सेकाओ रोड्रिग्स के साथ-साथ पणजी के सिटी सर्वे ऑफिस में तत्कालीन लैंड रिकॉर्ड्स इंस्पेक्टर प्रभाकर रामा हवलदार और एक प्राइवेट रियल एस्टेट फर्म शामिल हैं। इन सभी पर पणजी के कारनजालम में जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल कर एक परिवार की 2479 वर्ग मीटर की जमीन को धोखे से आर्चडायसिस के नाम दर्ज कराने का आरोप है।

ED को जांच से पता चला कि इस धोखाधड़ी के बाद 2007 में यह जमीन एक प्राइवेट रियल एस्टेट डेवलपर को बहुत कम कीमत पर बेच दी गई थी। इसके बाद इस जमीन पर एक बड़ा कमर्शियल और रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट खड़ा किया गया, जिसके फ्लैट और दुकानें बेचकर आरोपियों ने लगभग 27.10 करोड़ रुपये की कमाई की।

खबर अपडेट हो रही है

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग