राष्ट्रीय

बिहार में RJD नेता को घर में घुसकर गोली मारी, मौत पर फूटा Tejashwi Yadav का गुस्सा, कहा- CM और दो डिप्टी सीएम आराम से सो रहे और…

Pankaj Rai murderd in Hajipur:बिहार के हाजीपुर में बदमाशों ने आरजेडी नेता के घर में घुसकर दौड़ाकर गोली मारकर जान ले ली।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Aug 2024, 12:44 PM IST
Feature image
Pankaj Rai

Rjd leader murdered in Hajipur, Bhihar: बिहार के हाजीपुर (RJD Leader murdered in Bihar Hajipur) में बदमाशों ने नगर परिषद के वार्ड- 5 के पार्षद पंकज राय की गोली मारकर हत्या कर दी। दरअसल, वार्ड पार्षद पंकज राय (Murder of Pankaj Rai) अपनी दुकान के बाहर बैठे थे तभी बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और अचानक उनपर तड़ातड़ कई राउंड गोलियां चला दी। इसी बीच बदमाशों से बचने के लिए वार्ड पार्षद घर के अंदर भागे और बदमाश भी उनके पीछे-पीछे बदमाश घर में घुस गए। बदमाशों ने वार्ड पार्षद को तीन गोली मारी और मौके से फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर परिजन बाहर निकले और घायल वार्ड पार्षद को अस्पताल में लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने वार्ड पार्षद को मृत घोषित कर दिया। बता दें कि पंकज राय वार्ड-5 के पार्षद थे और पहली बार निर्वाचित हुए थे।

Tejashwi Yadav ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने प्रदेश सरकार और एनडीए (NDA) पर राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहने का आरोप लगाया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की अगुवाई में एनडीए के गुंडों ने रात्रि में हाजीपुर में वार्ड पार्षद पंकज कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। मुख्यमंत्री और दो-दो उप मुख्यमंत्री आराम से सो रहे हैं और उनके गुंडे तांडव कर रहे है।

Updated on:
21 Aug 2024, 12:44 PM IST
Published on:
Also Read
View All