राष्ट्रीय

प्रेमिका ने युवक का धर्मांतरण करवाकर मुस्लिम रीति-रिवाजों से की शादी, फिर दी रेप की धमकी, जानें पूरा मामला

Karnataka Conversion Case: व्यक्ति ने दावा किया कि शादी के दौरान उसकी जानकारी के बिना उसका नाम बदल दिया गया।
less than 1 minute read
Jul 17, 2025
Feature image
पति ने पत्नी पर लगाया जबरन धर्मांतरण का आरोप (Photo-AI)

Karnataka Conversion Case: कर्नाटक में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी पत्नी पर जबरन धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया है। साथ ही युवक ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया कि ऐसा नहीं करने पर वह रेप का केस करने की भी धमकी देती थी। गडग जिला निवासी विशाल कुमार गोकवी ने बताया कि वह तहसीन होसामनी के साथ तीन साल तक रिलेशनशिप में था और नवंबर 2024 में कोर्ट मैरिज की।

मुस्लिम रीति-रिवाजों के साथ शादी का बनाया दवाब

विशाल कुमार ने कहा कि कोर्ट मैरिज करने के बाद भी होसामनी ने मुस्लिम रीति-रिवाजों के साथ शादी करने का दवाब बनाया। होसामनी द्वारा दबाव बनाने के बाद 25 अप्रेल को हमने मुस्लिम रीति-रिवाजों के साथ शादी कर ली थी। 

मौलवी ने कराया धर्म परिवर्तन

वहीं व्यक्ति ने दावा किया कि शादी के दौरान उसकी जानकारी के बिना उसका नाम बदल दिया गया। इसके अलावा व्यक्ति ने यह भी कहा कि इस दौरान एक मौलवी ने अनजाने में उसका धर्म परिवर्तन भी कर दिया। 

परिवार के दवाब में किया मना

व्यक्ति ने दावा किया उसने मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी करने के बाद होसामनी को हिंदू रीति-रिवाज से 5 जून को शादी करने के लिए कहा था। पहले तो वह इस पर राजी हो गई थी लेकिन परिवार के दवाब में बाद में मना कर दिया। व्यक्ति ने कहा कि पत्नी होसामनी ने उसे धमकी दी है कि यदि वह इस्लाम धर्म कबूल नहीं करता है तो उस पर रेप का मामला दर्ज करा देगी। 

पुलिस ने दर्ज किया मामला

इस मामले में पुलिस ने विशाल कुमार गोकवी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। 

Updated on:
17 Jul 2025 03:51 pm
Published on:
17 Jul 2025 03:51 pm
Also Read
View All
अभिजीत दीपके ने बढ़ाई टीम CJP, नए महासचिव से लेकर राष्ट्रीय प्रवक्ता तक की नियुक्ति, जानें किसे क्या मिला जिम्मा?

Abhishek Banerjee FIR Case: अभिषेक बनर्जी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत! 3 FIR में गिरफ्तारी पर रोक, 30 नवंबर तक नहीं होगी सख्त कार्रवाई

Andhra Pradesh News: धर्म परिवर्तन के आरोपों पर भड़के पूर्व मंत्री जोगी रमेश, बोले- पत्नी का बाइबल पढ़ना गलत कैसे? TDP विधायक पर भी साधा निशाना

ONOE पर चिदंबरम का बड़ा बयान, बोले- 2029 में नहीं हो सकते एक साथ चुनाव; विपक्ष देशभर में खोलेगा मोर्चा

CJI सूर्यकांत के ‘कॉकरोच’ वाले बयान पर नया दावा, अभिजीत दीपके बोले- सौरभ दास के लिए की गई थी टिप्पणी