26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पति की हत्या कर रहीमा खातून ने घर में दफनाई लाश, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

असम में पत्नी ने पति की हत्या कर उसकी लाश घर में दफना दी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गुवाहाटी

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 14 Jul 2025, 10:11 PM IST

Murder in gurgaon

गुरुग्राम में पिता से बदला लेने के लिए सात साल के मासूम की हत्या।

Crime News: असम में हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी रहीमा खातून ने अपने पति की हत्या कर शव को अपने ही घर में दफना दिया। इस घटना की पड़ोसियों को भी खबर नहीं लगी। यह घटना उस समय उजागर हुई, जब पति के रिश्तेदारों को उसकी गैरमौजूदगी पर संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक दोनों गुवाहाटी के जॉयमाती नगर में रहते थे।

झगड़े के बाद की हत्या

रहीमा खातून ने अपने पति के साथ हुए झगड़े के बाद उसकी हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों अनुसार, हत्या के बाद रहीमा ने शव को छिपाने के लिए अपने घर में ही 5 फीट गहरा गड्ढा खोदा और शव को दफना दिया। उसने इस अपराध को छिपाने के लिए एक चतुराई भरा कदम उठाया। उसने गांव में अफवाह फैलाई कि उसका पति काम के सिलसिले में केरल चला गया है। इस झूठ ने कुछ समय तक लोगों को गुमराह किया, लेकिन पति के रिश्तेदारों को उसकी लंबी अनुपस्थिति और रहीमा के अस्पष्ट जवाबों पर शक हो गया।

15 साल पहले हुई थी शादी

पति साबियाल कबाड़ का काम करता था। रहीमा खातून से उसकी शादी 15 साल पहले हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी है। जब साबियाल कुछ दिनों तक नहीं दिखा तो आसपास के लोगों ने उसके बारे में पत्नी से पूछना शुरू किया। लेकिन पत्नी रहीमा खातून मनगढ़त कहानियां बनाती रही। 

साबियाल के भारी ने दर्ज कराई रिपार्ट

साबियाल के भाई ने 12 जुलाई को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके अगले ही दिन रहीमा खातून ने पुलिस में सरेंडर कर दिया और अपना जुर्म कबूल कर लिया।  इसके बाद पुलिस ने साबियाल के शव को निकलवाकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। 

इलाके में फैली सनसनी

इस खुलासे ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। पुलिस ने रहीमा खातून को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ शुरू की। प्रारंभिक जांच में पता चला कि हत्या का कारण पारिवारिक विवाद था, जिसने रहीमा को इस जघन्य कृत्य के लिए उकसाया।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अब इस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि हत्या के पीछे के सटीक कारणों और संभावित सह-अभियुक्तों का पता लगाया जा सके। रहीमा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। दरअसल, यह मामला असम में हाल के दिनों में सामने आए कई सनसनीखेज हत्याकांडों में से एक है। इससे पहले भी चिरांग जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर सिर काटकर पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण किया था।