26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक दर्जन से ज्यादा हत्या के मामलों में आरोपित…जानें कौन है कुख्यात बदमाश चंदन मिश्रा, जिसको अस्पताल में गोलियों से भूना

Who Is Chandan Mishra: चंदन मिश्रा बक्सर जिले के रहने वाला था। चंदन एक दर्जन से ज्यादा हत्या के मामलों में आरोपित भी था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 17 Jul 2025, 2:39 PM IST

चंदन मिश्रा की गोली मारकर की हत्या (Photo- X @iBashisthPandey)

Chandan Mishra Murder: बिहार में आए दिन मर्डर के मामले सामने आ रहे है। अब राजधानी पटना से कुख्यात बदमाश चंदन मिश्रा के मर्डर का मामला सामने आया है। पटना के पारस अस्पताल में बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर चंदन की हत्या कर दी। इसके साथ ही बिहार की कानून व्यवस्था और जेल प्रबंधन की सुरक्षा पर एक बार फिर से सवाल खड़े हो गए है। दरअसल, चंदन मिश्रा एक दर्जन से अधिक हत्या के मामलों में आरोपित रहा।

बेउर जेल में था बंद था चंदन मिश्रा

हत्या के एक मामले में चंदन मिश्रा बेउर जेल में बंद था। तबीयत बिगड़ने पर इलाज के लिए चंदन मिश्रा को पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी दौरान हथियारों से लैश घुशे अपराधियों ने चंदन मिश्रा पर ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर दी।

कौन था चंदन मिश्रा

चंदन मिश्रा बक्सर जिले के रहने वाला था। चंदन एक दर्जन से ज्यादा हत्या के मामलों में आरोपित भी था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह पिछले एक दशक से अपराध की दुनिया में सक्रिय था। वह बक्सर मॉडल थाना क्षेत्र में जेल क्लर्क हैदर अली की हत्या के मामले में भी नामजद था।

चूना कारोबारी राजेंद्र केसरी की गोली मारकर की थी हत्या

चंदन मिश्रा ने बक्सर में चूना कारोबारी राजेंद्र केसरी की हत्या कर दी थी। चंदन मिश्रा ने रंगदारी नहीं देने पर राजेंद्र केसरी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले में शेरू सिंह और चंदन मिश्रा समेत कुछ अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया था। बाद में चंदन और शेरू को पुलिस ने बंगाल से गिरफ्तार किया था। इस मामले में चंदन मिश्रा को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। हत्या के इन मामलों से चंदन मिश्रा को बिहार के कुख्यात अपराधियों की सूची में शामिल हो गए। 

चंदन की हत्या पर क्या बोले SSP 

इस मामले में SSP कार्तिकेय शर्मा ने कहा बक्सर जिला के एक दुर्दांत अपराधी चंदन मिश्रा पर हत्या के दर्जनों केस दर्ज थे और एक में ये सजायाफ्ता भी हैं। इनको बक्सर से भागलपुर जेल भेजा गया था। इलाजरत होने के कारण इनको पैरोल दिया गया था। संभवतः इनके विरोधी गुटों के लोगों ने इसे गोली मारी है। कई गोलियां लगी हैं। अभी इलाजरत है। बक्सर पुलिस की मदद से गैंग के लोगों की पहचान की जा रही है। शूटर की तस्वीर मिल गई है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग