26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार में मरीज को इलाज के दौरान गोली मारकर फरार हमलावर

Shooting in Patna Hospital: बिहार की राजधानी पटना में इलाज के लिए भर्ती एक कैदी को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। यह कैदी पैरोल पर जेल से बाहर आया था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Devika Chatraj

•

Updated: 17 Jul 2025, 3:02 PM IST

Attack on Prisoner (Photo: ANI)

बिहार की राजधानी पटना में एक बार फिर अपराधियों ने कानून-व्यवस्था को चुनौती दी है। आज सुबह पारस अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती एक कैदी को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। यह कैदी पैरोल पर जेल से बाहर आया था और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती था। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

ये बताई वजह

पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने बताया कि गोलीबारी की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल कैदी की मौत हो गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश में छापेमारी कर रही है। प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि यह घटना पुरानी रंजिश से जुड़ी हो सकती है, हालांकि अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।

अस्पताल में दहशत

स्थानीय लोगों और अस्पताल कर्मियों के बीच इस घटना से दहशत का माहौल है। यह घटना बिहार में बढ़ते अपराध के ग्राफ को दर्शाती है, जहां हाल के दिनों में गोलीबारी और हत्या की कई वारदातें सामने आई हैं। कुछ दिन पहले ही पटना के पिपरा इलाके में एक ग्रामीण स्वास्थ्य अधिकारी की गोली मारकर हत्या की गई थी।

बिहार में गुंडा राज

राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाते हुए विपक्षी नेता तेजस्वी यादव ने इस घटना की निंदा की और इसे "गुंडा राज" का प्रतीक बताया। उन्होंने सरकार से अपराध पर अंकुश लगाने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे इस मामले में कोई भी जानकारी होने पर तुरंत संपर्क करें। फिलहाल, जांच जारी है और शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने की बात कही जा रही है।