26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

14 करोड़ लोगों को मिलेगी 125 यूनिट फ्री बिजली, बिहार चुनाव से पहले सीएम नीतीश ने कर दिया बड़ा ऐलान

Bihar elections 2025: सीएम नीतीश कुमार ने 125 यूनिट बिजली फ्री देने की घोषणा की। उन्होंने X पर लिखा कि 1 अगस्त, 2025 से यानी जुलाई माह के बिल से ही राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली का कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Pushpankar Piyush

•

Updated: 17 Jul 2025, 8:49 AM IST

Bihar Chief Minister Nitish Kumar

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Photo-ANI)

Bihar elections 2025: बिहार सरकार ने चुनाव से पहले बड़ा एलान किया है। सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने घोषणा की है कि राज्य सरकार 125 यूनिट बिजली फ्री (Free Electricity) देगी। सीएम नीतीश कुमार ने X पर लिखा- हमलोग शुरू से ही सस्ती दरों पर सभी को बिजली उपलब्ध करा रहे हैं।

1 अगस्त से मिलेगी फ्री बिजली

अब हमने तय कर दिया है कि 1 अगस्त, 2025 से यानी जुलाई माह के बिल से ही राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली का कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा। इससे राज्य के कुल 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को लाभ होगा। हमने यह भी तय किया है कि अगले तीन वर्षों में इन सभी घरेलू उपभोक्ताओं से सहमति लेकर उनके घर की छतों पर अथवा नजदीकी सार्वजनिक स्थल पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाकर लाभ दिया जाएगा।

सौर ऊर्जा लगाने का पूरा खर्च सरकार देगी

कुटीर ज्योति योजना के तहत जो अत्यंत निर्धन परिवार होंगे उनके लिए सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने हेतु पूरा खर्च राज्य सरकार करेगी। साथ ही, शेष के लिए भी सरकार उचित सहयोग करेगी। इससे घरेलू उपभोक्ताओं को अब बिजली का 125 यूनिट तक कोई खर्च नहीं लगेगा, साथ ही साथ राज्य में अगले तीन वर्षों में एक अनुमान के अनुसार 10 हजार मेगावाट तक सौर ऊर्जा उपलब्ध हो जाएगी।

वित्त विभाग ने किया था फ्री बिजली से इनकार

इससे पहले मंगलवार को बिहार सरकार (Bihar Government) के वित्त विभाग (Finance Department) ने कहा था कि प्रति परिवार प्रति माह 100 यूनिट फ्री बिजली (Free Electricity) देने के किसी भी प्रस्ताव को सहमति नहीं दी है। वित्त विभाग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि मीडिया में चलाई जा रही 100 यूनिट फ्री बिजली की खबर झूठी व भ्रामक है।