राष्ट्रीय

पटना में बदमाशों के हौसले बुलंद, घर में घुसकर AIIMS की नर्स के दो बेटों को जिंदा जलाया

Bihar News: पटना में बदमाशों ने घर में घुसकर नर्स के दो बच्चों को जिंदा जला दिया। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
2 min read
• •
Updated: 31 Jul 2025, 5:29 PM IST
Feature image
पटना में नर्स के दो बच्चों को जिंदा जलाया (Photo-Patrika)

Bihar Crime: बिहार की राजधानी पटना से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने घर में घुसकर AIIMS पटना की एक नर्स के दो मासूम बच्चों को जिंदा जला दिया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक बच्चों की पहचान अंजलि और अंश के रूप में हुई है। दोनों बच्चे शोभा देवी और ललन कुमार गुप्ता के थे।

कमरे में बंद कर लगाई आग

गौरतलब है कि दोनों बच्चे स्कूल से लौटकर आए थे। घर पर उस समय कोई नहीं था। तभी बदमाशों ने घर में घुसकर दोनों बच्चों को कमरे में बंद कर दिया और आग लगा दी। आग लगने से दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।

पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना

घर से धुआं निकलते देख पड़ोसियों ने स्थानीय पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। वहीं एफएसएल टीम को भी मौके पर बुला लिया गया है।

जांच में जुटी पुलिस

वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। ताकि मामले का खुलासा हो सके। इसके अलावा परिजनों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

प्रदेश में बढ़ रहा अपराध

बता दें कि बिहार में बदमाशों के हौसले बुलंद है। यह पहली घटना नहीं है इससे पहले भी बदमाशों ने गोली मारकर चंदन मिश्रा की भी हत्या कर दी थी। इससे पहले पटना के गांधी मैदान में गोपाल खेमका की बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं व्यापारी रमाकांत यादव भी बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

सरकार पर विपक्ष साध रहा निशाना

प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर विपक्ष नीतीश सरकार पर लगातार निशाना साध रहा है। नीतीश सरकार के सहयोगी चिराग पासवान ने भी बिहार में अपराध की घटनाओं को लेकर सरकार पर हमला बोला है। चिराग पासवान लगातार अपराध की घनटाओं को लेकर सवाल उठा रहे हैं। 

Updated on:
31 Jul 2025, 5:29 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Judiciary vs Government India: जब न्याय की कुर्सी पर बैठे लोगों की स्वतंत्रता का सवाल उठा, तो पूर्व जस्टिस कौल ने क्यों जताई नाराजगी?

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का दो दिवसीय आंध्र प्रदेश दौरा आज से, तिरुपति मंदिर में करेंगे दर्शन

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, आंध्र प्रदेश-ओडिशा समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन करेगी बीजेपी, सोमवार को सभी प्रदेश मुख्यालयों पर जुटेंगे कार्यकर्ता

दिल्ली के हर्ष विहार में निर्माणाधीन मकान ढहने पर ADCP संदीप लांबा ने दी अहम जानकारी, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका