राष्ट्रीय

LAC पर तनाव को लेकर साढ़े 8 घंटे चली भारत और चीन के बीच 13वें दौर की वार्ता

पूर्वी लद्दाख में जारी विवाद को लेकर आज भारत और चीन के बीच 13वें दौर की वार्ता हुई। सुबह साढ़े दस बजे शुरू हुई यह बैठक शाम 7 बजे तक चली।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Oct 2021, 10:00 PM IST
india china 13th round corps commander level talks over
india china 13th round corps commander level talks over

नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच पिछले एक साल से सीमा पर तनाव बना हुआ है। इस बीच दोनों देशों के प्रतिनिधियों की कई बार बैठक हुई, लेकिन अभी तक यह तनाव खत्म नहीं हो पाया है। आज भी फिर दोनों देशों के बीत 13 दौर की बात हुई, यह बैठक साढ़े 8 घंटे तक चली। इस दौरान तनाव वाले बिंदुओं पर गतिरोध को खत्म करने के लिए चर्चा की गई।

किसने किया भारत का प्रतिनिधित्व
जानकारी के मुताबिक आज की बैठक पूर्वी लद्दाख में LAC पर मोल्डो में चीन के नियंत्रण वाले क्षेत्र में हुई। इस बैठक में भारतीय प्रतिनिधि मंडल की अगुवाई लेह स्थित 14वीं कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल पीजीके मेनन ने की।

सुबह करीब साढ़े दस बजे शुरू हुई ये बैठक शाम 7 बजे तक चली। बता दें कि इससे पहले भी भारत और चीन के बीच 12 बैठकें हो चुकी हैं। इस दौरान दोनों देशों के बीच सहमति भी बनी, बावजूद इसके सीमा पर तनाव जारी है।

गौरतलब है कि बीते कई दिनों ने चीन की ओर से सीमा पर हलचल बढ़ गई है। हाल ही में चीन ने सीमा पर 50 हजार जवानों को तैनात किया था। इसके साथ ही चीन की ओर कई ड्रोन को भी सक्रिय कर दिया गया है। वहीं भारतीय सेना भी चीन की हर हरकत पर नजर रख रही है।

Updated on:
10 Oct 2021, 10:00 PM IST
Published on: