राष्ट्रीय

INDIA गठबंधन की बैठक शुरु, सरकार बनाने के लिए हो सकती है जोर आजमाइश, राहुल-अखिलेश समेत कई नेता पहुंचे

Lok Sabha Results: , कांग्रेस नीत  'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस' (इंडिया) के नेता केंद्र में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस पर दबाव डाल सकते हैं।
less than 1 minute read
Feature image

लोकसभा चुनाव के नतीजों के आने के बाद INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक शुरु हो गई है। ये बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आधिकारिक आवास '10, राजाजी मार्ग' पर बुलाई गई है। इसमें शामिल होने के लिए कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार, द्रमुक नेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह और राघव चड्ढा, शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत और कई अन्य नेता पहुंचे।

सरकार बनाने के लिए दावा पेश कर सकती है INDIA 

सूत्रों से मिलाी जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस नीत 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस' (इंडिया) के नेता केंद्र में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस पर दबाव डाल सकते हैं। अगर हम लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे के बारे में बात करे तो जनता ने इस बार किसी भी पार्टी को जनादेश नहीं दिया है। पिछले दो बार से सत्ता के शीर्ष पर बैठी भाजपा को इस बार पूर्ण बहुमत नहीं मिला। भाजपा को 240 सीटें मिली जो 2019 से 63 कम है। अब भाजपा को ऐसी स्थिति में अब अपने गठबंधन के साथियों की तरफ देखना पड़ेगा। वहीं, INDIA गठबंधन को 234 सीटें मिली है।

Also Read
View All
स्वामी प्रसाद मौर्य के INDIA गठबंधन में शामिल होने पर बोले पवन खेड़ा की आई प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

क्या भारतीय वायुसेना बनाएगी अलग ड्रोन फोर्स? एयर चीफ मार्शल बोले- दशकों से हमारे पास क्षमता, अलग बल की जरूरत नहीं

‘फॉर्म 7 से हटाए गए कई अल्पसंख्यक मतदाताओं के नाम’: तेलंगाना मंत्री अजहरुद्दीन का आरोप, CEC ज्ञानेश से मांगा इस्तीफा

अरविंद केजरीवाल को लगा बड़ा झटका, AAP छोड़ कांग्रेस में शामिल हुई प्रियंका कक्कड़; राहुल गांधी को लेकर कही बड़ी बात

चुनाव आयोग को लेकर विपक्ष का क्या है प्लान? शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने किया खुलासा