राष्ट्रीय

शॉपिंग और OTT ऐप्स पर पुरुषों से कहीं ज्यादा समय बिता रहीं महिलाएं, नई रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

India Digital Behavior Report 2025-26: नई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि शहरी महिलाएं अब ऑनलाइन शॉपिंग, OTT और मेसेजिंग ऐप्स पर पुरुषों से ज्यादा समय बिता रही हैं। ई-कॉमर्स से लेकर AI ऐप्स तक महिलाओं की डिजिटल भागीदारी तेजी से बढ़ रही है।

2 min read
May 20, 2026
India Digital Behavior Report 2025-26 (AI Image)

India Digital Behavior Report: भारत की डिजिटल दुनिया में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। अब शहरी महिलाएं ऑनलाइन शॉपिंग, OTT और मेसेजिंग प्लेटफॉर्म्स पर पुरुषों की तुलना में ज्यादा समय बिता रही हैं। इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (IAMAI) और उपभोक्ता इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म VTION की ‘इंडिया डिजिटल बिहेवियर रिपोर्ट 2025-26’ में यह बड़ा खुलासा हुआ है।

रिपोर्ट के मुताबिक, शहरी भारत में महिलाएं तेजी से डिजिटल अटेंशन इकॉनोमी की नई ताकत बनकर उभर रही हैं। रिपोर्ट में महिलाओं को 'साइलेंट मेजॉरिटी ऑफ अटेंशन' बताया गया है।

ये भी पढ़ें

‘समर्थ पूछता है पेट में किसका बच्चा है…’, ट्विशा शर्मा के आखिरी मैसेज ने खोली ससुराल वालों की पोल, 8 दिन बाद भी नहीं हुआ अंतिम संस्कार

शॉपिंग ऐप्स पर महिलाओं का ज्यादा समय

रिपोर्ट के अनुसार, 25-34 आयु वर्ग की शहरी महिलाएं ई-कॉमर्स और क्विक-कॉमर्स ऐप्स पर रोजाना औसतन 35.2 मिनट बिताती हैं जबकि पुरुष केवल 24.8 मिनट खर्च करते हैं।

18-24 साल के युवाओं में यह अंतर और भी ज्यादा है। इस आयु वर्ग की युवतियां पुरुषों की तुलना में करीब 47 फीसदी अधिक समय ऑनलाइन शॉपिंग ऐप्स पर बिताती हैं।

OTT और मेसेजिंग ऐप्स पर भी महिलाएं आगे

मनोरंजन यानी OTT प्लेटफॉर्म्स पर भी महिलाओं की भागीदारी तेजी से बढ़ी है। रिपोर्ट बताती है कि शहरी महिलाएं रोजाना औसतन 82.4 मिनट OTT ऐप्स पर बिताती हैं, जबकि पुरुष 78.1 मिनट खर्च करते हैं। मेसेजिंग ऐप्स पर भी महिलाएं पुरुषों से आगे हैं। महिलाएं रोजाना 61.1 मिनट मेसेजिंग प्लेटफॉर्म्स पर बिताती हैं जबकि पुरुषों का औसत 56.5 मिनट है।

हालांकि सोशल मीडिया और पेमेंट ऐप्स के इस्तेमाल में पुरुष अभी भी महिलाओं से थोड़ा आगे हैं।

महिलाओं की बढ़ती डिजिटल ताकत

विशेषज्ञों का कहना है कि यह बदलाव केवल स्क्रीन टाइम तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं के बढ़ते डिजिटल आत्मविश्वास और आर्थिक भागीदारी को भी दिखाता है।

महिलाएं अब तेजी से डिजिटल-फर्स्ट लाइफस्टाइल अपना रही हैं। इसका असर ऑनलाइन शॉपिंग, डिजिटल बैंकिंग और बिजनेस टूल्स के इस्तेमाल में भी दिखाई दे रहा है।

AI ऐप्स का तेजी से बढ़ा इस्तेमाल

रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि अप्रैल 2025 से मार्च 2026 के बीच भारत में AI ऐप्स के उपयोग में 100 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि हुई है।

अब शहरी उपभोक्ता पारंपरिक सर्च इंजन या शॉपिंग ऐप खोलने से पहले ChatGPT और Gemini जैसे AI टूल्स का इस्तेमाल कर जानकारी जुटा रहे हैं।

AI ऐप्स के इस्तेमाल में भी महिलाएं पुरुषों से आगे दिखाई दीं। महिलाएं रोजाना औसतन 12 मिनट AI ऐप्स पर बिताती हैं, जबकि पुरुष करीब 10 मिनट खर्च करते हैं।

डिजिटल श्रेणीमहिला (मिनट)पुरुष (मिनट)अधिक समय बिताया
सोशल मीडिया94.3100.6पुरुष
मनोरंजन (OTT)82.478.1महिला
मेसेजिंग61.156.5महिला
ई-कॉमर्स / क्विक-कॉमर्स32.724.5महिला
पेमेंट ऐप्स7.68.9पुरुष
लोन और क्रेडिट ऐप्स7.36.4महिला
एआई ऐप्स12.010.0महिला

डिजिटल मार्केटिंग रणनीति बदल सकती है

विशेषज्ञों का मानना है कि महिलाओं की बढ़ती डिजिटल मौजूदगी आने वाले समय में कंपनियों की मार्केटिंग रणनीतियों को बदल सकती है। ई-कॉमर्स, OTT और AI कंपनियां अब महिलाओं को अपने सबसे अहम डिजिटल उपभोक्ता वर्ग के रूप में देख रही हैं।

ये भी पढ़ें

भारत ने ड्रोन से दागी जाने वाली मिसाइल का किया सफल परीक्षण, दुश्मन के टैंक और फाइटर जेट होंगे तबाह
Updated on:
20 May 2026 05:06 am
Published on:
20 May 2026 04:57 am
Also Read
View All
‘समर्थ पूछता है पेट में किसका बच्चा है…’, ट्विशा शर्मा के आखिरी मैसेज ने खोली ससुराल वालों की पोल, 8 दिन बाद भी नहीं हुआ अंतिम संस्कार

राजस्थान, तमिलनाडु और कर्नाटक में डॉग बाइट के गंभीर मामले, देश के सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को सुप्रीम कोर्ट का अल्टीमेटम

गर्मी ने बढ़ाई बिजली की खपत, भारत में पावर डिमांड ने बनाया नया इतिहास

भारत ने ड्रोन से दागी जाने वाली मिसाइल का किया सफल परीक्षण, दुश्मन के टैंक और फाइटर जेट होंगे तबाह

आवारा कुत्तों से निपटने के लिए सुप्रीम कोर्ट के 7 नए निर्देश, हाइवे से लेकर हर जिले के लिए जारी हुआ सख्त आदेश