राष्ट्रीय

क्या सच में खत्म हो रहा है पेट्रोल-डीजल? तेल कंपनियों ने दिया बड़ा अपडेट

India Fuel Shortage Rumors: पेट्रोल-डीजल और LPG की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों को भारत की प्रमुख तेज कंपनियों ने खारिज कर दिया। BPCL, HPCL और IOCL ने बुधवार को स्पष्ट किया कि देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कोई कमी नहीं है।
2 min read
Mar 25, 2026
Petrol Pump - File PIC
Petrol Pump - File PIC

Israel US Iran War Oil Impact: देश भर में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कमी को लेकर अफवाहे उड़ रही है। इसी बीच तेल कंपनियों का एक बड़ा बयान सामने आया है। कंपनियों ने कहा कि देश में ईंधन का पर्याप्त भंडार मौजूद है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। 28 फरवरी को इजरायल और अमेरिका ने ईरान पर हमला किया था। इसमें ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई। इसके बाद शुरू हुआ युद्ध वैश्विक स्तर पर असर डाल रहा है।

वहीं समुद्री मार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज लगभग बाधित हो गया है, जिससे दुनिया की करीब 20% तेल और गैस सप्लाई प्रभावित हो रही है। इस वजह से कई तेल टैंकर फंसे हुए हैं या देरी से पहुंच रहे हैं।

तेल कंपनियों ने अफवाहों को किया खारिज

पेट्रोल-डीजल और LPG की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों को भारत की प्रमुख तेज कंपनियों ने खारिज कर दिया। BPCL, HPCL और IOCL ने बुधवार को स्पष्ट किया कि देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कोई कमी नहीं है।

BPCL ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कमी की खबरें पूरी तरह गलत हैं। भारत में पर्याप्त ईंधन भंडार है और सप्लाई चेन सुचारू रूप से चल रही है।

वहीं HPCL ने भी अपने बयान में कहा कि देशभर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कोई कमी नहीं है। साथ ही ग्राहकों से अपील करते हुए कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराकर खरीदारी नहीं करें। 

इसके अलावा इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) ने भी घोषणा की है कि पेट्रोल या डीजल की कोई कमी नहीं है।

पीएम मोदी ने कहा- सरकार सतर्क

संसद में अपने संबोधन में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ सकता है, जिसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार हर जरूरी कदम उठा रही है ताकि तेल, गैस और उर्वरक जैसी जरूरी चीजों की आपूर्ति बनी रहे।

देशवासियों से की अपील

वहीं पीएम मोदी ने देशवासियों से भी अपील की है। उन्होंने कहा कि इस युद्ध का असर लंबे समय तक रह सकता है। सरकार पूरी तरह सतर्क है और हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार है।

Updated on:
25 Mar 2026 02:33 pm
Published on:
25 Mar 2026 02:33 pm