राष्ट्रीय

उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद राजघाट पहुंचे सीपी राधाकृष्णन, गांधी को दी श्रद्धांजलि

Vice President Swearing-In Ceremony: आज देश को नया उपराष्ट्रपति मिल गया है। सीपी राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति पद की शपथ ले ली है।
less than 1 minute read
Sep 12, 2025
CP Radhakrishnan becomes the new Vice President of India
सीपी राधाकृष्णन बने भारत के नए उपराष्ट्रपति (फोटो-IANS)

Vice President Swearing-In Ceremony Today: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज राष्ट्रपति भवन में सीपी राधाकृष्णन (C.P. Radhakrishnan) को उपराष्ट्रपति पद की शपथ (Vice President Swearing-In Ceremony) दिलाई। सीपी राधाकृष्णन भारत 15वें उपराष्ट्रपति बने हैं। उन्होंने चुनाव में इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को 152 वोटों से हराया था।
राधाकृष्णन को 452 वोट मिले। राधाकृष्णन संविधान की शपथ लेने के बाद राजघाट पहुंचे। यहां उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

9 सितंबर को हुए उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को 452 वोट मिले, जबकि इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी को सिर्फ 300 वोट मिले। चुनाव में राधाकृष्णन को भारी मतों से जीत मिली। माना जा रहा है कि उपराष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंगी भी हुई। इंडिया ब्लॉक के 10 से अधिक सांसदों ने सीपी राधाकृष्णन को वोट दिया। इस पर सियासत भी खूब गरमाई।

Updated on:
12 Sept 2025 01:08 pm
Published on:
12 Sept 2025 10:26 am
Also Read
View All
CRPF Jawan Commits Suicide: सीआरपीएफ जवान ने की आत्महत्या, जम्मू-कश्मीर में था पदस्थ, पत्नी से झगड़े के बाद रस्सी लेकर चढ़ गया था पेड़ पर

‘बिना विलय किसी गुट को न मिले मान्यता’, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिलकर बोले शिवसेना (UBT) सांसद अनिल देसाई

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: एक्शन में योगी सरकार, 15 मौतों के बाद 6 पीसीएस अफसरों और 19 इंजीनियरों पर गिरेगी गाज

भारत-अमेरिका में ट्रेड डील की तैयारी! AI और फ्यूचर टेक में बढ़ाएंगे सहयोग, USTR ने किया बड़ा खुलासा

BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की हुई थी हत्या, पीडि़त परिवार से मिले पूर्व CM भूपेश बघेल, कहा- विधानसभा में उठाएंगे मामला