राष्ट्रीय

हिट एंड रन का बढ़ता संकट: 10 साल में मौतें 64% बढ़ीं, 2024 में 34 हजार लोगों की गई जान

भारत में हिट एंड रन के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। 2015 से 2024 के बीच ऐसे हादसों में मौतों की संख्या 64.3% बढ़कर 34,030 हो गई। जानिए सड़क हादसों के बढ़ते आंकड़े और भारत की स्थिति अमेरिका व चीन के मुकाबले कैसी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Nov 2026, 6:52 AM IST
India Road Accident
हिट एंड रन केस के बढ़ रहे मामले (Photo-AI)

India Hit and Run Accident Statistics: सड़क हादसे के बाद वाहन चालक के मौके से भाग जाने (हिट एंड रन) के मामले देश के लिए चिंता का कारण बनते जा रहे हैं। ऐसे में घायल को समय पर मदद और इलाज नहीं मिल पाता, जिससे उसकी जान जाने का खतरा बढ़ जाता है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 2015 में हिट एंड रन हादसों में 20,709 लोगों की मौत हुई थी।

2024 में यह संख्या बढ़कर 34,030 हो गई, यानी 10 साल में 64.3% की बढ़ोतरी। इसी अवधि में ऐसे हादसे 57,083 से बढ़कर 68,584 हो गए। 2020 में इनमें कमी आई थी, लेकिन इसके बाद मामले फिर बढ़ने लगे और 2023 में 68,783 हादसे दर्ज हुए।

हिट एंड रन में 2024 में सबसे ज्यादा मौतें

सालहादसे (हजार में)मौतें (हजार में)
20155721
20165421
20176324
20186827
20196728
20205222
20215725
20226629
20236930
20246934

नोट: आंकड़े लगभग हैं और हजार में दिए गए हैं।

सबसे ज्यादा हादसे पीछे से टक्कर के

हादसों का प्रकारप्रतिशत
पीछे से टक्कर23.4%
आमने-सामने की टक्कर17.3%
साइड से टक्कर15.8%
हिट एंड रन14.1%
सड़क से उतर जाना3.9%
अन्य25.5%

नोट: 2024 में देश में सबसे ज्यादा सड़क हादसे (23.4%) पीछे से टक्कर मारने के कारण हुए।

भारत में मौतें बढ़ीं, अब अमेरिका से भी ज्यादा

सालअमेरिकाभारतचीन
202012298.7115
2021136108119
2022133118124
2023128120116
2024121122उपलब्ध नहीं

नोट: प्रति 10 लाख आबादी पर सड़क हादसों में मौतें। चीन के 2024 के आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं।

Updated on:
29 Nov 2026, 6:52 AM IST
Published on: