राष्ट्रीय

साइबर ठगों के निशाने पर अमेरिका के बाद भारत दूसरा देश

साइबर ठगों के निशाने पर अमेरिका के बाद जिस देश का नंबर आता है, वो भारत है। हाल ही में एक रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है।

2 min read
Mar 18, 2026
Cyber fraud (Representational Photo)

दुनियाभर में साइबर ठगी (Cyber Fraud) तेज़ी से बढ़ रही है, जो चिंता का विषय हैं। साइबर ठग दुनिया के किसी भी कोने से कहीं भी भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसा सकते हैं। जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी विकसित हो रही है, साइबर ठगी के तरीके भी बढ़ रहे हैं। साइबर ठगी के सबसे ज़्यादा मामले अमेरिका (United States Of America) में देखने को मिलते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि अमेरिका के बाद कौनसा देश साइबर ठगों के निशाने पर रहता है? आइए नज़र डालते हैं।

ये भी पढ़ें

एलपीजी लेकर भारत आया नंदा देवी जहाज, भारत के लिए बड़ी राहत

भारत में बढ़ रहे हैं साइबर ठगी के मामले

अमेरिका के बाद भारत (India) दूसरा देश है जो साइबर ठगों के निशाने पर रहता है। मेटा (Meta) की एडवर्सरियल थ्रेट रिपोर्ट से हाल ही में इस बात का खुलासा हुआ है। पिछले कुछ सालों में भारत में साइबर ठगी के मामले बढ़े हैं।

साइबर अपराध बना बढ़ा खतरा

डिजिटल क्रांति के साथ भारत में साइबर अपराध एक बड़ा खतरा बन गया है। साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट, हैकिंग जैसी घटनाओं के मामले में भारत दुनिया का दूसरा ऐसा देश है जिसे सबसे ज्यादा निशाना बनाया जा रहा है, जो चिंता का विषय है। साइबर सुरक्षा एक्सपर्ट्स का मानना है कि भारत में सस्ता डेटा, स्मार्टफोन की पहुंच और डिजिटल साक्षरता की कमी ने इंटरनेशनल स्कैम सिंडिकेट्स के लिए रास्ता आसान कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार मेटा ने साल 2025 में धोखाधड़ी के चलते 1.09 करोड़ फेसबुक (Facebook) और इंस्टाग्राम (Instagram) अकाउंट और 6 लाख पेज हटाए हैं।

एआई और डिजिटल अरेस्ट का नया जाल

रिपोर्ट में सबसे ज़्यादा चिंता डिजिटल अरेस्ट को लेकर जताई गई है। इसमें अपराधी पुलिस या जांच एजेंसी का फर्जी अधिकारी बनकर वीडियो कॉल करते हैं और लोगों को डरा-धमकाकर पैसे वसूलते हैं। इसके अलावा अब जेनरेटिव एआई का इस्तेमाल करके 'डीपफेक' वीडियो और नकली प्रोफाइल बनाए जा रहे हैं, जिन्हें पहचानना आम यूज़र के लिए नामुमकिन होता जा रहा है। भारत में होने वाले साइबर अपराधों के तार म्यांमार (Myanmar), कंबोडिया (Cambodia) और लाओस (Laos) जैसे दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों से जुड़े हैं। अंतरराष्ट्रीय सीमाएं होने के कारण भारतीय जांच एजेंसियों के लिए इन अपराधियों को पकडऩा बड़ी चुनौती है।

ये भी पढ़ें

LPG Crisis: सिलेंडर की किल्लत से इस शहर की फूड इंडस्ट्री को हर दिन हो सकता है 100 करोड़ का नुकसान

Updated on:
18 Mar 2026 06:37 am
Published on:
18 Mar 2026 06:36 am
Also Read
View All

अगली खबर