राष्ट्रीय

T-20 World Cup Ind vs Pak: पाक कप्तान से हाथ नहीं मिलाने पर कांग्रेस सांसद का बड़ा बयान, बोले- मैं इसे ठीक नहीं समझता

श्रीलंका में चल रहे टी20 वर्ल्ड कप के भारत-पाकिस्तान मैच में टॉस के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली अघा से हाथ नहीं मिलाया। इस घटना पर कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने बड़ा बयान देते हुए इसे लेकर टिप्पणी की, जिससे विवाद बढ़ गया।

2 min read
Feb 15, 2026
भारत-पाकिस्तान के बीच श्रीलंका में टी20 वर्ल्ड कप। (फोटो- ANI)

भारत-पाकिस्तान के बीच श्रीलंका में टी20 वर्ल्ड कप मैच चल रहा है। इसमें टॉस के बाद भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाक कप्तान सलमान अली अघा से हाथ नहीं मिलाया। इस पर कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने बड़ा बयान दिया है।

अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि दोनों देशों को मैच खेलना ही नहीं चाहिए था। आईएएनएस से बातचीत में अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच जो स्थिति है, उसके अनुसार यह मैच होना ही नहीं चाहिए था, लेकिन अगर दोनों देश मैच खेल रहे हैं तो हाथ न मिलाने का कोई मतलब नहीं है। खेल में राजनीति को नहीं घसीटना चाहिए। खेल, खेल होता है।

ये भी पढ़ें

IND Vs PAK मैच से पहले फलोदी सट्टा बाजार की चौंकाने वाली भविष्यवाणी, जानिए किस टीम का है पलड़ा भारी

मैं इसे उचित नहीं समझता हूं- अखिलेश

अखिलेश ने आगे कहा कि हाथ न मिलाने का निर्देश देना खेल भावना के खिलाफ है। मैं इसे उचित नहीं समझता हूं। इसके अलावा कांग्रेस नेता ने बांग्लादेश में नई सरकार के गठन पर भी प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा कि अच्छा है कि वहां चुनाव हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वहां जाएं और हिंदुओं पर हमलों के जो सवाल हैं, उन्हें उठाएं और इस पर रोक लगवाएं।

अमेरिकी डील पर क्या बोले?

अमेरिका के साथ हुई डील को लेकर अखिलेश ने कहा कि इसको लेकर कोई गंदी राजनीति नहीं हो रही है। 18 प्रतिशत बड़ा है या 0 प्रतिशत बड़ा है। यहां के किसान जो कपास और सोयाबीन उगाते हैं, उनकी जगह अमेरिका के बाजार को खोल दिया गया है।

उन्होंने भारत के ये किसान पहले से ही परेशान हैं और अगर उन पर कोई टैक्स नहीं लगेगा, तो बाजार उनके लिए खुला रहेगा और उनका फायदा होगा। हम अगर बाहर भेजेंगे तो 18 प्रतिशत का टैक्स देना होगा और उन पर कोई टैक्स नहीं लगेगा।

डील पर शिवराज सिंह चौहान का जवाब

कांग्रेस अमेरिका के साथ हुई डील में भारतीय किसानों की उपेक्षा करने का आरोप लगा रही है। वहीं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के इस आरोप पर कहा है कि कांग्रेस और राहुल गांधी ने झूठ की दुकान खोल रखी है और दिन-रात बस झूठ ही परोस रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि मैं साफ शब्दों में कहना चाहता हूं कि अमेरिका के साथ हुई किसी भी डील में जेनेटिकली मॉडिफाइड उत्पादों को कोई अनुमति नहीं दी गई है। डीडीजीएस को लेकर भी राहुल गांधी ने तथ्यहीन बातें फैलाने की कोशिश की, लेकिन सच्चाई सामने है।

शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि मुझे तो यह समझ नहीं आता कि एमएसपी पर आप और कांग्रेस किस मुंह से बात कर रहे हैं। याद कीजिए, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के तहत फसलों की लागत का डेढ़ गुना एमएसपी देने की बात आपने लागू नहीं की और उल्टा संसद में कहा कि इससे बाजार विकृत हो जाएगा।

Updated on:
15 Feb 2026 07:47 pm
Published on:
15 Feb 2026 07:44 pm
Also Read
View All

अगली खबर