राष्ट्रीय

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी से लो प्रेशर, 2 से 7 नवंबर तक इन राज्यों में होगी बारिश; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

India Weather Alert November: अंडमान में 2 नवंबर से भारी बारिश होगी और 4 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ हिमालय प्रभावित करेगा। पूरे हफ्ते आंधी आएगी-बिजली गिरेगी।

2 min read
Nov 02, 2025
मौसम विभाग की चेतावनी (File Photo)

India Weather Alert November: मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में बारिश और तूफान आने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार 4 नवंबर 2025 (India weather November) से एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance 2025) पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करेगा, जिससे पहाड़ों पर ठंड बढ़ेगी। वहीं, बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal low) के पूर्व-मध्य हिस्से और म्यांमार तट के पास निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है। इसके असर से 2 नवंबर को अंडमान-निकोबार में कुछ जगहों पर तेज बारिश हो सकती है। यह सिस्टम धीरे-धीरे मजबूत होकर आगे बढ़ेगा, जिससे पूरे हफ्ते मौसम बदलेगा।

ये भी पढ़ें

मौसम ने फिर ली करवट: 1, 2, 3 और 4 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल

हल्की से मध्यम बारिश कई जगहों पर होगी (IMD rain alert)

पूर्व और मध्य भारत में रविवार से मौसम का असर शुरू हो गया है। अंडमान-निकोबार में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी, कुछ इलाकों में भारी बौछारें पड़ेंगी। जहां 2 से 5 नवंबर तक यहां आंधी के साथ बिजली चमकेगी और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। वहीं पश्चिम मध्य प्रदेश में 2 से 4 नवंबर , पूर्व मध्य प्रदेश और विदर्भ में बिजली गिरने की आशंका है। यह बारिश फसलों के लिए फायदेमंद हो सकती है, लेकिन बाढ़ आने का डर भी बना हुआ है।

मुंबई, पुणे में ट्रैफिक जाम और पानी भराव की समस्या हो सकती है

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम भारत में कोन्कण और गोवा 2 नवंबर को हल्की-मध्यम बारिश और गरज के साथ भारी वर्षा होगी। गुजरात में 2 नवंबर, मराठवाड़ा में 2-3 नवंबर, कोन्कण-गोवा में 5 नवंबर और मध्य महाराष्ट्र में 2 व 5 नवंबर को बिजली चमकेगी। मुंबई, पुणे जैसे शहरों में ट्रैफिक जाम और पानी भराव की समस्या हो सकती है।

ज्यादातर जगहों पर हल्की-मध्यम बारिश होगी

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पूर्व भारत में 2 नवंबर को मौसम का सबसे ज्यादा असर नजर आएगा। अरुणाचल प्रदेश, असम-मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम व त्रिपुरा में ज्यादातर जगहों पर हल्की-मध्यम बारिश, व कुछ जगह पर भारी बारिश होगी। पूरे क्षेत्र में 2 नवंबर को बिजली गिरने का अलर्ट जारी​ किया गया है। पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड का खतरा है, सड़कें बंद हो सकती हैं।

यहां मौसम एक्शन मोड पर होगा

उत्तर-पश्चिम भारत में 4 नवंबर से मौसम एक्शन मोड पर होगा। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान व मुजफ्फराबाद में 4 नवंबर को 40-50 किमी हवाओं के साथ आंधी आ सकती है-बिजली गिर सकती है। राजस्थान में 3-4 नवंबर, हिमाचल में 4-5 नवंबर, उत्तराखंड में 4 नवंबर को गरज और चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में हल्की बूंदाबांदी संभव है, ठंड बढ़ेगी। बर्फबारी से पर्यटन प्रभावित होगा।

कई जगह बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण भारत में 4 से 6 नवंबर तक तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम व रायलसीमा में कई जगह बारिश होने की संभावना है। वहीं 5 से 7 नवंबर तक तटीय कर्नाटक और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में मध्यम वर्षा होगी। चैन्नई, बेंगलुरु में स्कूल बंद होने की नौबत आ सकती है। मछुआरों को समुद्र न जाने की सलाह दी गई है।

मौसम में बदलाव दीपावली के बाद का तोहफा

बहरहाल मौसम में यह बदलाव दीपावली के बाद का तोहफा है। बंगाल की खाड़ी का सिस्टम उत्तर की ओर बढ़ सकता है, जबकि पश्चिमी विक्षोभ हिमालय से मैदानों तक असर डालेगा। विशेषज्ञ कहते हैं, जलवायु परिवर्तन से ऐसे सिस्टम ज्यादा तेज हो रहे हैं।

Also Read
View All

अगली खबर