राष्ट्रीय

पश्चिमी विक्षोभ के कारण इन राज्यों में होगी भयंकर बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ 7 अप्रैल से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। इस सिस्टम से बारिश का एक और दौर आ सकता है।

2 min read
Apr 04, 2026
मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट किया जारी (Photo-IANS)

IMD Rain Alert: अप्रैल की शुरुआत बारिश और ओले के साथ हुई है। इससे लोगों गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक उत्तर पश्चिम भारत में दो दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) असर डालने वाले हैं, जिससे अप्रैल सामान्य से थोड़ा ठंडा रहेगा। इन दोनों सिस्टम के कारण कई राज्यों में व्यापक बादल छाए रहेंगे।

IMD के मुताबिक, इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश होगी और तेज हवा चल सकती है। मौसम की सबसे ज्यादा गतिविधि 4 अप्रैल और फिर 7 अप्रैल के आसपास देखने को मिलेगी।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ 7 अप्रैल से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। इस सिस्टम से बारिश का एक और दौर आ सकता है।

कहां-कहां हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक 4 अप्रैल को कश्मीर घाटी में भारी बारिश होने की संभावना है और सप्ताह की शुरुआत में सबसे तीव्र बारिश होने की आशंका जताई गई। जम्मू-कश्मीर में 4, 7 और 8 तारीख को ऐसी स्थिति रहने की संभावना है।

इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 4 अप्रैल को इसी तरह की ओलावृष्टि होने की आशंका है।

मौसम बुलेटिन के अनुसार 4 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फरबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश में गरज के साथ तेज आंधी भी आ सकती है। इस दौरान हवा की गति 50-60 किमी प्रति घंटा रह सकती है। 

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में बादल छाए रहेंगे, जिससे हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना जताई गई है। शनिवार को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश के एक या दो दौर के साथ गरज/बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाएं चलेंगी। 

6 अप्रैल को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, जिससे कुछ समय के लिए राहत मिलेगी। हालांकि, 7 और 8 अप्रैल को फिर से बादल छाने और हल्की बारिश होने की आशंका है।

विभाग के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में 10 अप्रैल तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, जिससे महीने के पहले पखवाड़े में तापमान नियंत्रण में रहेगा।

Updated on:
04 Apr 2026 01:33 pm
Published on:
04 Apr 2026 01:31 pm
Also Read
View All

अगली खबर