22 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खान सर ने महिलाओं के कपड़ों पर दिया विवादित बयान, अभिनेता शार्दुल पंडित ने बोला हमला, कहा- सीता मां का अपहरण क्यों हुआ

Khan Sir Controversial Statement: छात्रों को पढ़ाने वाले खान सर के एक वीडियो पर अभिनेता शार्दुल ठाुकर ने हमला बोला है। इस वीडियो में खान सर महिलाओं को लेकर एक विवादित बयान देते हुए नजर आ रहे हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
Khan Sir Controversial Statement

Khan Sir Controversial Statement (सोर्स- एक्स)

Khan Sir Controversial Statement: अभिनेता शार्दुल पंडित ने हाल ही में छात्रों के फेवरेट खान सर को लेकर एक वीडियो शेयर किया है। शार्दुल ने खान सर पर महिलाओं को लेकर विवादित बयान देने का आरोप लगाया है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

खान सर का महिलाओं पर विवादित बयान (Khan Sir Controversial Statement)

दरअसल खान सर का एक पुराना वीडियो शेयर करते हुए शार्दुल ने आरोप लगाया है कि खान सर हमारी संस्कृति क्यों खराब कर रहे हैं। दरअसल खान सर एक पुराने वीडियो में कहते हुए नजर आ रहे हैं कि भारतीय महिलाओं खूबसूरत हैं इसलिए उन्हें कभी अंग दिखाने की जरूरत नहीं पड़ा। लेकिन वहीं अगर हम वेस्टर्न कल्चर की बात करें तो उन्हें अपना अंग दिखाने की जरूरत पड़ती है क्योंकि वो खूबसूरत नहीं होती हैं।

इसी वीडियो में आगे खान सर कहते हैं कि जो इसलिए भारतीयों को सम्मान की नजर से देखा जाता है और वेस्टर्न कल्चर में महिलाओं को समान की तरह देखा जाता है। खान सर के इसी बयान पर शार्दुल पंडित ने हमला बोला है।

खान सर पर शार्दुल ने बोला हमला (Khan Sir Controversial Statement)

खान सर के इसी बयान पर पलटवार करते हुए शार्दुल पंडित ने कहा, खान सर मिसोजनी फैलाने के लिए संस्कृति का नाम क्यों खराब करना। मैं आपको संस्कृति का थोड़ा सा ज्ञान देना चाहूंगा। सीता मां का भी अपहरण हुआ था उनके कपड़ों की वजह से नहीं। रावण की गंदी सोच की वजह से।

आगे बात करते हुए खान सर ने कहा, 'आप एक शिक्षक हैं इसलिए सिखाइए ना सही चीजें लोगों को। आपका एक वीडियो ना जाने कितने यंग युवकों को करप्ट कर सकता है। मुझे बहुत तकलीफ होती है जब हम संंस्कृति का नाम लेकर लोगों को गलत शिक्षा देते हैं और अपनी मिसोजनी लोगों पर थोपते हैं।'