
काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर (फोटो सोर्स: x के @Cinetrendssk अकाउंट द्वारा)
Anirudh Ravichander and Kavya Maran Wedding Buzz: म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की CEO काव्या मारन की शादी को लेकर लंबे समय से चल रही अफवाहें अब और भी तेज हो गई हैं। बता दें, इंडस्ट्री में बिना वेरिफिकेशन वाले नए दावों के मुताबिक, दोनों की शादी की ऑफिशियल घोषणा जल्द हो सकती है। पिछले लगभग 1 साल से दोनों के रिश्ते की चर्चाएं सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में सामने आ रही हैं। हालांकि, अभी तक दोनों के परिवार की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
तमिल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ये खबरें तेजी से फैल रही हैं कि अनिरुद्ध और काव्या के परिवार शादी के बारे में बातचीत कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि 2026 के लास्ट तक दोनों का विवाह हो सकता है और शुरुआती चर्चा तब शुरू हुई जब दोनों को लो-प्रोफाइल डेट्स पर देखा गया था और बताया गया था कि वे लास वेगास में एक साथ छुट्टियां मनाने भी गए थे, जिससे इस जोड़ी की चर्चाएं और बढ़ गईं।
इतना ही नहीं, दोनों के बीच का प्रोफेशनल कनेक्शन भी इस कहानी को मजबूती देता है। अनिरुद्ध, जो सन पिक्चर्स के लिए कई सक्सेसफूल साउंडट्रैक दे चुके हैं, काव्या के पिता कलानिधि मारन के मीडिया समूह से जुड़े हैं। इस वजह से दोनों के पारिवारिक रिश्तों की भी चर्चा होने लगी।
इससे पहले ये अफवाहें पहली बार जून 2025 में वायरल सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सामने आईं, जिसमें कहा गया था कि कपल करीब 1 साल से निजी तौर पर डेटिंग कर रहा है। पोस्ट में ये भी कहा गया कि सुपरस्टार रजनीकांत, जो अनिरुद्ध के अंकल हैं, उन्होंने कलानिधि मारन से फार्मल बातचीत भी शुरू की थी।
इस खबर को अनिरुद्ध ने तुरंत खारिज करते हुए कहा, "शादी? lol दोस्तों, कृपया अफवाहें बंद करें।" दोनों स्टार्स फिलहाल अपने करियर पर पूरा ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। बता दें, अनिरुद्ध देश के सक्सेस और महंगे म्यूजिक कंपोजर में शामिल हैं और उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में 'जना नायकन', 'जेलर 2' और शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' शामिल हैं।
Updated on:
21 May 2026 06:36 pm
Published on:
21 May 2026 06:34 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
