4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिलवासा के गोदाम में भीषण सिलेंडर ब्लास्ट, 4 की मौत, कई घायल

Cylinder Blast: गुजरात के सिलवासा में नाइट्रोजन सिलेंडर रीफिलिंग के दौरान भीषण विस्फोट हुआ। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और कई घायल बताए जा रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

सिलेंडर ब्लास्ट (X)

Silvassa Godown Cylinder Blast: केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव के सिलवासा में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां एक गोदाम में हुए भीषण सिलेंडर विस्फोट ने चार लोगों की जान ले ली, जबकि पांच से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना देमनी रोड स्थित एक गोदाम में हुई, जहां कथित तौर पर नाइट्रोजन गैस सिलेंडरों की रीफिलिंग का काम चल रहा था।

रीफिलिंग के समय हुआ हादसा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रीफिलिंग के दौरान अचानक एक सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना भीषण था कि गोदाम का मलबा सड़क तक आ गिरा और आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट का असर इतना तीव्र था कि लोगों को झटका भूकंप जैसा महसूस हुआ।

इलाके में मची अफरा-तफरी

स्थानीय निवासियों के अनुसार, धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी और करीब 30 मीटर के दायरे में रहने वाले लोग, जिनमें स्कूली बच्चे भी शामिल थे, घबरा गए। कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मौके पर पहुंचा दमकल विभाग

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

गोदाम प्रबंधक की हादसे में मौत

शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे में गोदाम प्रबंधक की भी मौत हो गई है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग