राष्ट्रीय

IMD Rain Alert: पश्चिम विक्षोभ हुआ सक्रिय, मौसम विभाग ने इन राज्यों में बारिश और ओले गिरने की जताई संभावना

IMD weather alert India rain hailstorm: देश के मध्य भागों में 6 अप्रैल तक बिजली, गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा 3 अप्रैल तक कहीं-कहीं ओलावृष्टी भी हो सकती है।

2 min read
Apr 02, 2026
मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट किया जारी

Weather Update: देश में एक मजबूत वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) सक्रिय हो गया है, जिससे आने वाले दिनों में मौसम तेजी से बदलने वाला है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, इसका असर 3 और 4 अप्रैल को सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। विभाग के मुताबिक कई जगहों पर बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। जिससे लोगों को तापमान में कमी आएगी।

बारिश की जताई संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक 2 से 5 अप्रैल के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिसमें 3 और 4 अप्रैल को ओले भी गिर सकते हैं। वहीं 3 अप्रैल को कश्मीर घाटी में भारी बारिश भी हो सकती है।

देश के मध्य भागों में 6 अप्रैल तक बिजली, गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा 3 अप्रैल तक कहीं-कहीं ओलावृष्टी भी हो सकती है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आएगी, दिन का पारा सामान्य से नीचे जा सकता है।

किन राज्यों पर ज्यादा असर? 

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस सिस्टम का सबसे ज्यादा असर कई इलाकों में दिखेगा। जम्मू कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में तेज तूफान का अनुमान जताया है। साथ ही कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। दिल्ली-NCR, पश्चिम यूपी, हिमाचल और मध्य प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। 

महाराष्ट्र (विदर्भ/मराठवाड़ा), छत्तीसगढ़, तेलंगाना, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

किसानों की बढ़ी चिंता

हरियाणा और पंजाब में पहले ही ओलावृष्टि हो चुकी है, जिससे गेहूं की फसल को नुकसान का खतरा बढ़ गया है। यह समय फसल कटाई का है, ऐसे में बारिश और ओले किसानों के लिए परेशानी बन सकते हैं।

क्यों है यह सिस्टम खास?

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार वेस्टर्न डिस्टर्बेंस काफी पावरफुल है। इसकी वजह है U-शेप जेट स्ट्रीम, जो इसे ज्यादा सक्रिय बना रही है। विशेषज्ञों के मुताबिक, आर्कटिक में तेजी से हो रही गर्मी (warming) की वजह से जेट स्ट्रीम ज्यादा लहरदार हो रही है, जिससे ऐसे मौसम सिस्टम का असर बढ़ जाता है।

तापमान में आएगी गिरावट

बारिश के बाद कुछ दिनों तक ठंडक बनी रहेगी, लेकिन अप्रैल के दूसरे हिस्से से गर्मी फिर तेजी से बढ़ने की संभावना है।

Published on:
02 Apr 2026 01:09 pm
Also Read
View All

अगली खबर