
Indian Air Force Plane Crash: असम के जोरहाट एयर फोर्स स्टेशन (Jorhat Air Force Station) पर भारतीय वायु सेना (IAF) का एक AN-32 ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश हो गया है। यह हादसा लैंडिंग के दौरान हुआ, जिसके तुरंत बाद विमान में भीषण आग लग गई और वह दो हिस्सों में टूट गया। घटना के बाद पूरे इलाके में धुएं का गुबार उठता देखा गया, जिसे दूर से भी साफ देखा जा सकता था। फिलहाल राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचकर आग बुझाने और स्थिति को नियंत्रण में लेने में जुटा हुआ है। इस दुर्घटना में अबतक 5 जवान के शहीद होने की सूचना मिली है।
जानकारी के अनुसार, IAF का AN-32 मालवाहक विमान लैंडिंग के समय हादसे का शिकार हुआ। लैंडिंग के दौरान ही विमान में आग लग गई, जिसके बाद स्थिति तेजी से बिगड़ गई। विमान में आग लगते ही वह रनवे या एयरबेस परिसर के अंदर ही क्रैश हो गया। हादसे के बाद विमान दो हिस्सों में टूट गया, जिससे घटना की गंभीरता और बढ़ गई।
हादसे की सूचना मिलते ही जोरहाट एयरबेस पर फायर टेंडर, इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम और एयरफोर्स के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए। टीमों ने आग पर काबू पाने के लिए अभियान शुरू कर दिया है और इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। सुरक्षा कारणों से एयरबेस पर गतिविधियां अस्थायी रूप से रोक दी गई हैं।
क्रैश हुआ विमान AN-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट था, जो भारतीय वायु सेना के बेड़े का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है।
विमान की खासियतें
फिलहाल हादसे के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। भारतीय वायु सेना ने अभी तक इस घटना पर विस्तृत बयान जारी नहीं किया है। IAF की टीम तकनीकी खराबी, मौसम की स्थिति और अन्य सभी संभावित कारणों की जांच कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही असली वजह स्पष्ट हो पाएगी।
असम में वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ हो। इससे पहले 5 मार्च को कार्बी आंगलोंग जिले में Su-30MKI फाइटर जेट क्रैश हुआ था। उस हादसे में भारतीय वायुसेना के दो पायलटों की दुखद मौत हो गई थी। वह विमान भी जोरहाट एयरबेस से एक नियमित उड़ान पर निकला था और बाद में पहाड़ी इलाके में क्रैश हो गया था।