दिल्ली के शाहदरा जिले में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। विवेक विहार के ज्वाला नगर इलाके में एक मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया। मलबे से छह लोगों को निकाले जाने की खबर है। इनमें से दो लोगों की मौत की सूचना है, जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।