राष्ट्रीय

दुश्मनों की खैर नहीं… 4,500 मीटर ऊंचाई से हमला, 360° नजर: जानिए नागास्त्र-1R की 7 खास बातें

Nagastra-1R: इंडियन आर्मी को पहला स्वदेशी आत्मघाती ड्रोन मिल गया है। नागास्त्र-1आर दुश्मन के घर में घुसकर एयर स्ट्राइकर कर सकता है। इसकी दुश्मन पर छिपकर अटैक करता है। नागास्त्र की खूबियों से चीन-पाकिस्तान हिल जाएगा।

2 min read
Jun 24, 2025
Nagastra-1R (प्रतीकात्मक फोटो)

Nagastra-1R: भारतीय सेना को पहले स्वदेशी ‘लॉइटरिंग म्यूनिशन’ (घूमकर हमला करने वाला हथियार) नागास्त्र-1आर की पहली खेप मिल गई है। पिछले साल नागपुर की सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड (एसडीएएल) को 480 नागास्त्र-1आर का ऑर्डर दिया गया था। पहली खेप में ऐसे 120 हथियार शामिल हैं। यह दुश्मन पर नजर रखने के साथ उसे हवा में ही खोजकर तबाह करने में सक्षम है।

दुश्मन के ऊपर उड़कर हमला करेगा नागास्त्र-1R

यह सिस्टम पूरी तरह देश में बना है। इसमें 80 फीसदी से ज्यादा स्वदेशी सामग्री का इस्तेमाल किया गया। इसमें कई सेंसर लगे हैं। इससे रात में भी ऑपरेशन संभव है। यह हवा में घात लगाकर हमला करता है। दुश्मन के इलाके में पहुंचने के बाद यह लक्ष्य के ऊपर हवा में मंडराता है और मौका मिलते ही सटीक निशाना लगाकर दुश्मन को खत्म कर सकता है। अगर हमला रद्द करना हो तो इसे वापस बुलाया जा सकता है। यानी यह दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है।

360 डिग्री जिम्बल कैमरा

नागास्त्र-1 में 360 डिग्री जिम्बल कैमरा लगा है। यह हर दिशा में नजर रख सकता है। इसमें थर्मल कैमरे लगाने का विकल्प है। इससे रात को या कम रोशनी में भी दुश्मन पर नजर रखी जा सकती है। यह विदेशी हथियारों की तुलना में सस्ता और ज्यादा भरोसेमंद है।

रात में भी दुश्मन पर नजर रखने में सक्षम

नागास्त्र-1 में 360 डिग्री जिम्बल कैमरा लगा है। यह हर दिशा में नजर रख सकता है। इसमें थर्मल कैमरे लगाने का विकल्प है। इससे रात को या कम रोशनी में भी दुश्मन पर नजर रखी जा सकती है। यह विदेशी हथियारों की तुलना में सस्ता और ज्यादा भरोसेमंद है। कई दूसरे देशों में बने ऐसे हथियारों में हमला रोकने की सुविधा का अभाव है।

4,500 मीटर से ज्यादा ऊंचाई तक उड़ान

नागास्त्र-1 को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह दुश्मन के रडार से बच निकलता है। यह 4,500 मीटर से ज्यादा ऊंचाई तक उड़ सकता है। इस इलेक्ट्रिक यूएवी की ‘मैन-इन-लूप’ रेंज 15 किलोमीटर है। ऑटोनोमस मोड में इसे 30 किलोमीटर तक ऑपरेट किया जा सकता है। यह 60 मिनट लगातार हवा में रह सकता है। यानी यह एक घंटे तक दुश्मन के इलाके में मंडरा सकता है। नागास्त्र-1 जीपीएस आधारित तकनीक से लैस है। इससे यह सटीक हमला कर सकता है।

Published on:
24 Jun 2025 07:19 am
Also Read
View All

अगली खबर