राष्ट्रीय

Encounter : राष्ट्रीय राइफल की गोली खाकर दो सेकेंड में उलट गया आतंकी, भारतीय सेना ने मार गिराए 3 Terrorist

Baramulla Encounter : जम्मू कश्मीर में भारतीय सेना ने तीन आतंकी ढेर कर दिए हैं। बारामूला के चक टप्पर क्रेरी पट्टन इलाके में हुई इस मुठभेड़ में एक आतंकी गोली लगने के ​बाद पेट के बल उलटता रहा।
2 min read
• •
Updated: 14 Sep 2024, 3:00 PM IST
Feature image

Baramulla Encounter : जम्मू कश्मीर में भारतीय सेना (Indian Army) ने तीन आतंकी ढेर कर दिए हैं। बारामूला के चक टप्पर क्रेरी पट्टन इलाके में हुई इस मुठभेड़ में एक आतंकी गोली लगने के ​बाद पेट के बल उलटता रहा। इसके बाद उसकी मौत हो गई। यह पूरा माजरा भारतीय सेना के ड्रोन कैमरे में कैद हो गया। फिलहाल पूरे इलाके को घेरा गया है और तलाशी अभियान अभी भी जारी है। वहीं किश्तवाड़ मुठभेड़ में भारतीय सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया और दो सैनिक शहीद हो गए।

सुरक्षाबलों के लिए चुनौती बना चुनाव

विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। इस चुनाव में आतंकी अपनी धमक दिखाने के लिए पूरा जतन कर रहे हैं। अचानक ही पूरे इलाके में आतंकी घटनाएं बढ़ती देखी जा सकती हैं। चिनाब घाटी क्षेत्र के डोडा, किश्तवाड़ और रामबन जिलों में फैली आठ विधानसभा सीटों के साथ-साथ दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग, पुलवामा, शोपियां और कुलगाम जिलों की 16 सीटों पर पहले चरण में 18 सितंबर को मतदान होगा। जम्मू, कठुआ और सांबा जिलों में 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर चुनाव के दूसरे और तीसरे चरण में मतदान होगा।

जम्मू संभाग में दो महीनों से चकमा दे रहे आतंकी

कश्मीर की कायापलट के बाद जम्मू संभाग में आतंकियों का आतंक बढ़ गया है। इस क्षेत्र में पिछले कुछ महीनों कई हमले हो चुके हैं। पिछले दो माह में इस संभाग के पुंछ, राजौरी, डोडा, कठुआ, रियासी और उधमपुर में सेना, सुरक्षाबलों और नागरिकों आतंकियों ने घात लगाकर हमला किया है। फिर चाहे तीर्थयात्रियों से भरी बस की बात हो या भारतीय सेना का काफिला। यह आतंकी घात लगाकर हमलाकर रहे हैं और तुरंत ही पहाड़ी क्षेत्रों से जंगलों में भाग जा रहे हैं।

पाकिस्तानी आतंकी बने सिरदर्द

भारतीय सेना इन आतंकी हमलों के लिए विदेशी आतंकी समूह को जिम्मेदार बात रही है। इसमें सबसे ज्यादा संख्या पाकिस्तान की है।यह आतंकी 40 से 50 की संख्या में हैं। पिछले दिनों आतंकियों के पास एम 4 राइफल बरामद की गई है। इसके मायने यह है कि अफगास्तिान के रास्ते आतंकियों तक अमरीका हथियार पहुंच रहा है। बड़ी बात नहीं कि इन्हें यहां प्रशिक्षण भी दिया गया है। भारतीय सेना को मिली रिपोर्ट के बाद सेना ने उन जिलों के घने जंगलों वाले इलाकों में 4,000 से अधिक प्रशिक्षित सैनिकों को तैनात किया है, जिनमें विशिष्ट पैरा कमांडो और पर्वतीय युद्ध में प्रशिक्षित सैनिक शामिल थे।

मुठभेड़ के बाद भाग निकले थे आतंकी

किश्तवाड़ में आतंकी बड़ी घटना के अंजाम देने की फिराक में हैं।पडिहारना के नवनटु इलाके में भी आतंकी देखे गए थे। दोनों तरफ गोलीबारी हुई थी। घने जंगलों का फायदा उठाकर आतंकी फरार हो गए थे।

बसंतगढ़ में मारे गए थे दो पाकिस्तानी आतंकी

भारतीय सेना ने इसी बुधवार को उधमपुर के बसंतगढ़ में दो पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया गया था। इनसे भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किया गया था। बसंतगढ़ के ऊपरी इलाकों में हुई इस मुठभेड़ में ये आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े पाए गए। इसके साथ ही, एक एम-4 कार्बाइन, एक एके असॉल्ट राइफल, एक पिस्तौल और भारी मात्रा में गोला-बारूद और खाने-पीने का सामान भी बरामद किया गया। बहुत ही घने जंगल में आतंकियों के खिलाफ यह बड़ा अभियान पूरी तरह से सफल रहा। सुरक्षाबलों ने बिना किसी नुकसान के पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया।

Updated on:
14 Sep 2024, 3:00 PM IST
Published on: