राष्ट्रीय

Video : भारतीय नौसेना की मिसाइल रेंज में आया चीन और पाकिस्तान, हेलिकॉप्टर से छूटी मिसाइल बर्बाद करेगी दुश्मन का जहाज

Indian Navy Tested Anti Ship Missile : भारतीय नौसेना ने डीआरडीओ के साथ मिलकर एक एंटीशिप मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। यह देश की पहली स्वदेशी एंटीशिप मिसाइल है।
2 min read
• •
Updated: 21 Nov 2023, 10:54 PM IST
Indian Navy Tested Naval Anti Ship Missile DRDO Developed Indigenously Know Range Speed Features Variants Specifications

Indian Navy Tested Anti Ship Missile : भारतीय नौसेना ने डीआरडीओ के साथ मिलकर एक एंटीशिप मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। यह देश की पहली स्वदेशी एंटीशिप मिसाइल है। भारतीय समुद्री क्षेत्र में मंगलवार को सीकिंग-42बी हेलो मिसाइल को हेलिकॉप्टर से दागा गया। स्वदेशी तकनीक से बनाई गई एंटीशिप मिसाइल सी-स्किमिंग ट्रैजेक्ट्री पर चलते हुए सीधे टारगेट से जाकर टकराई। मिसाइल ने अपने टारगेट को बिल्कुल सटीक हिट किया।


लांग रेंज मिसाइल का परीक्षण

भारतीय नौसेना हेलीकॉप्टर से दागी गई मिसाइल लांग रेंज एंटीशिप मिसाइल है। पिछले साल नौसेना ने शॉर्ट रेंज मिसाइल का परीक्षण किया था। शॉर्ट रेंज मिसाइल 380 किलो और 55 किलोमीटर की मारक क्षमता से लैस है। इसके साथ ही मिसाइल में 'स्वदेशी सीकर और गाइडेंट टेक्नोलॉजी' का भी सफल परीक्षण किया गया।


क्या है सी-स्किमिंग?

'सी-स्किमिंग' उस स्थिति को कहा जाता है जब मिसाइल समुद्र की सतह से चंद मीटर ऊपर तेजी से उड़ते हुए जाती है। इसके कारण मिसाइल राडार में पकड़ में नहीं आती। ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल में भी इस तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसी तकनीक का इस्तेमाल करते हुए इजरायल ने युगांडा आपरेशन में किया था।


हेलीकॉप्टर में लगाई जाएगी

भारतीय सैन्य सूत्रों की माने तो टेस्ट की गई मिसाइल भारतीय नौ सेना लड़ाकू चौपर में लगाई जाएगी। इस मिसाइल में स्टेट-ऑफ-द-आर्ट नेविगेशन सिस्टम भी है। इससे पहले भी नौ सेना ने देश पहले स्वदेशी लड़ाकू चौपर 'रुद्र' से नई पीढ़ी के रॉकेट और गोला बारूद दागने का भी सफल परीक्षण किया गया है।

Published on: