Indian Railways: विकास कामो की वजह से रेलवे ने 11 ट्रेनों को कैंसिल किया गया है. तो तीन ट्रेनों को बदलते हुए अलग रूट से चलाया जाएगा। इसके अलावा चार ट्रेनों को बीच में ही शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। इसलिए यात्रियों को हिदायत है कि पहले ही अपनी ट्रेन का स्टेटस चेक कर लें।
IRCTC Cancelled Indian Railway train: दिवाली से पहले अक्सर ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिलती है। लोग अपने घर जाने के लिए महीनों पहले टिकट बुक करा लेते हैं। ऐसे में अगर आखिरी वक्त पर ट्रेन कैंसिल हो जाए, तो यात्रियों के लिए यह किसी बड़ी मुसीबत से कम नहीं होता। अगर आप आने वाले दिनों में कहीं यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। रेलवे ने विकास कार्यों के चलते कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किए हैं।
विकास कामो की वजह से रेलवे ने 11 ट्रेनों को कैंसिल किया गया है. तो तीन ट्रेनों को बदलते हुए अलग रूट से चलाया जाएगा। इसके अलावा चार ट्रेनों को बीच में ही शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। इसलिए यात्रियों को हिदायत है कि पहले ही अपनी ट्रेन का स्टेटस चेक कर लें।
| क्रमांक | ट्रेन नंबर | ट्रेन का नाम | रद्द तारीखें (अक्टूबर) | रद्द तारीखें (नवंबर) | रद्द तारीखें (दिसंबर) |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 18109/18110 | टाटानगर–इतवारी–टाटानगर एक्सप्रेस | 14, 18, 21, 25, 28 | 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25, 29 | 2, 6, 9, 13, 16 |
| 2 | 18175/18176 | हटिया–झारसुगुड़ा–हटिया एक्सप्रेस | 14, 18, 21, 25, 28 | 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25, 29 | 2, 6, 9, 13, 16 |
| 3 | 68029/68030 | राउरकेला–झारसुगुड़ा–राउरकेला मेमू | 14, 18, 21, 25, 28 | 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25, 29 | 2, 6, 9, 13, 16 |
| 4 | 13288 | आरा–दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस | — | 14, 21, 28 | 5, 12 |
| 5 | 13287 | दुर्ग–आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस | — | 15, 22, 29 | 6, 13 |
| 6 | 18125/18126 | राउरकेला–पुरी–राउरकेला एक्सप्रेस | 18, 25 | 1, 8, 15, 22, 29 | 6, 13 |
| 7 | 18107 | राउरकेला–जगदलपुर एक्सप्रेस | 14, 21, 28 | 4, 11, 18, 25 | 9, 16 |
| 8 | 18108 | जगदलपुर–राउरकेला एक्सप्रेस | 15, 22, 29 | 5, 12, 19, 25 | 10, 17 |
| क्रमांक | ट्रेन नंबर | ट्रेन का नाम | बदले हुए दिनांक | नया रूट |
|---|---|---|---|---|
| 1 | 18478 | योग नगरी ऋषिकेश–पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस | 17, 24, 31 अक्टूबर; 7, 14, 21, 28 नवंबर; 5, 12 दिसंबर | ईब – झारसुगुड़ा रोड – संबलपुर सिटी – कटक |
| 2 | 18477 | पुरी–योग नगरी ऋषिकेश कलिंग उत्कल एक्सप्रेस | 20, 27 अक्टूबर; 3, 10, 17, 25 नवंबर; 8, 15 दिसंबर | कटक – संबलपुर सिटी – झारसुगुड़ा – ईब |
| 3 | 13288 | आरा–दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस | 13, 20, 27 अक्टूबर; 3, 10, 17, 24 नवंबर; 1, 8, 15 दिसंबर | कांड्रा – सीनी रूट से चलेगी, टाटानगर नहीं जाएगी |